बिजली बिल पर हर साल बचेंगे 24 हजार रुपये, गांधीनगर में लगा देश का पहला पोर्टेबल सोलर सिस्टम

यह पीवी पोर्ट सिस्टम बैटरी स्टोरेज के साथ और इसके बिना भी आते हैं।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 18:29 IST
ख़ास बातें
  • इसे 100 फीसदी खुद के इस्‍तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है
  • इससे पैदा होने वाली बिजली ग्रिड में नहीं डाली जाती
  • एक पीवी सिस्‍टम से बिजली बिलों पर सालाना 24 हजार रुपये की बचत होती है

PV पोर्ट्स सिस्‍टम को नई दिल्ली की सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड (SPSL) ने मैन्‍युफैक्‍चर किया है।

गुजरात के गांधीनगर स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर परिसर में देश के पहले पोर्टेबल सोलर रूफटॉप सिस्टम का उद्घाटन किया गया है। कुल 10 PV पोर्ट सिस्टम को इंस्‍टॉल किया गया है, जिसमें जर्मन डेवलपमेंट एजेंसी- ड्यूश गेसेलशाफ्ट फर इंटरनेशनल जुसामेनरबीट (GIZ) ने भी अपना सपोर्ट दिया है। देश में अक्षय ऊर्जा शहरों को डेवलप करने के लिए एक पहल के तहत ये सिस्टम इंस्‍टॉल किए गए हैं। GIZ द्वारा डिजाइन किया गया PV पोर्ट सिस्टम कम से कम 2kWp के प्लग एंड प्ले फोटोवोल्टिक सिस्टम हैं। यह बैटरी स्टोरेज के साथ और इसके बिना भी आते हैं। 

पीवी पोर्ट सिस्टम को इंस्‍टॉल करने में कम खर्च आता है। इसका मेंटनेंस भी कम खर्चीला है और 25 से 30 साल तक यह काम करता है। इसे एक शख्‍स द्वारा भी इंस्‍टॉल किया जा सकता है और यह देश के मौसम के हिसाब से बेहतरीन है। 
Advertisement

इसे 100 फीसदी खुद के इस्‍तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इससे पैदा होने वाली बिजली ग्रिड में नहीं डाली जाती। ट्रेडिशनल सौर PV सिस्‍टम्‍स के उलट इसके डिजाइन पैनल नीचे की तरफ होते हैं और  एक पीवी सिस्‍टम से बिजली बिलों पर सालाना 24 हजार रुपये की बचत होती है।

PV पोर्ट्स सिस्‍टम को नई दिल्ली की सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड (SPSL) ने मैन्‍युफैक्‍चर किया है। यह हाई एंड सोलर प्रोडक्‍ट्स जैसे- LED, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और EV चार्जिंग उपकरण बनाती है।   कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्‍टर रमन भाटिया ने कहा कि देश में सौर ऊर्जा को अधिक से अधिक अपनाने के लिए PV पोर्ट सिस्टम बेहतरीन है। 
Advertisement

प्रोजेक्‍ट को देख रहे और GIZ इंडिया के जोर्ग गेबलर ने कहा कि इस तरह के सहयोग से कस्‍टमर्स को फायदा होने की उम्‍मीद है। हमें उम्‍मीद है कि यह साझेदारी हमें उभरती चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी। 
Advertisement

गांधीनगर में 40 पीवी पोर्ट सिस्टम इंस्‍टॉल किए जाने हैं। सर्वोटेक पावर सिस्टम्स ने पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी, GSPC भवन, इंद्रोदा पार्क, निफ्ट, आर्य भवन और अन्य जगहों पर 30 से ज्‍यादा सिस्टम पहले ही इंस्‍टॉल कर दिए हैं। गौरतलब है कि देश में सौर ऊर्जा की संभावनाएं काफी अधिक हैं, लेकिन इसके उपकरणों को इंस्‍टॉल करने में आने वाला खर्च ज्‍यादा है। टेक्‍नॉलजी के किफायती होने से ज्‍यादा लोग और सौर ऊर्जा को अपना रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.