Apple जल्द लॉन्च कर सकती है अपनी इलेक्ट्रिक कार!

Apple चीन के CATL और BYD से बैटरी की आपूर्ति को लेकर शुरुआती दौर की बातचीत कर रही है। एप्पल अपने नियोजित इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर यह बात कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अगस्त 2021 11:09 IST
ख़ास बातें
  • CATL टेस्ला समेत मुख्य कार निर्माताओं को बैटरी सप्लाई करती है।
  • Apple अपने EV में लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी इस्तेमाल करने के पक्ष में है।
  • कंपनी सेल्फ ड्राइविंग तकनीक पर काम कर रही है।

Apple चीन के CATL और BYD से बैटरी की आपूर्ति को लेकर शुरुआती दौर की बातचीत कर रही है।

Apple चीन के CATL और BYD से बैटरी की आपूर्ति को लेकर शुरुआती दौर की बातचीत कर रही है। एप्पल अपने नियोजित इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर यह बात कर रही है। इस मामले की जानकारी रखने वाले चार व्यक्तियों ने यह कहा है।यह स्पष्ट नहीं है कि CATL या BYD के साथ समझौता किया जाएगा या नहीं। यहां पर नाम न बताने की शर्त पर इस मामले से जुड़े व्यक्ति ने कहा। दो सोर्स से यह जानकारी आई है कि Apple ने संयुक्त राज्य अमेरिका में संभावित बैटरी आपूर्तिकर्ताओं के लिए निर्माण सुविधाओं को एक शर्त के रूप में सामने रख दिया है। 

दो व्यक्तियों ने कहा कि CATL, जो टेस्ला सहित प्रमुख कार निर्माताओं की आपूर्ति करती है, वाशिंगटन और बीजिंग के बीच राजनीतिक तनाव के साथ-साथ लागत की चिंताओं के कारण अमेरिकी कारखाना बनाने के लिए रूचि नहीं दिखा रही है। अभी यह भी बिल्कुल साफ नहीं हो पाया है कि एप्पल दूसरे बैटरी मेकर्स से सभी संवाद कर रही है या नहीं। 
Advertisement

अपने कार प्लान के बारे में एप्पल ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है और इस बारे में कंपनी ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। वहीं दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव बैटरी निर्माता CATL और दुनिया की चौथे नम्बर की BYD ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
इस खबर के चलते BYD के शेयर हॉन्कॉन्ग में दोपहर बाद 5.4 प्रतिशत तक ऊपर उठे और शेनझेन में भी 6.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ कारोबार बंद हुआ। वहीं CATL ने पहले के नुकसान को पूरा करने के बाद 0.5 प्रतिशत का लाभ प्राप्त किया। 
Advertisement

Apple लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी का उपयोग करने के पक्ष में है जो उत्पादन करने में सस्ती हैं। क्योंकि ये निकल और कोबाल्ट के बजाय लोहे के उपयोग से बनती हैं। जबकि निकल और कोबाल्ट काफी महंगी धातु हैं। इन चार व्यक्तियों ने कहा। 

रॉयटर्स ने दिसम्बर में यह खबर दी थी कि कंपनी सेल्फ ड्राइविंग तकनीक पर काम कर रही है और 2024 तक इसने अपना पैसेंजर वाहन बनाने का लक्ष्य रखा है। 
Advertisement
इस मामले से जुड़े जानकार लोगों ने कहा कि इससे पहले एप्पल अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए इसकी अपनी बैटरी तकनीक का प्रयोग करने की योजना बना रही थी। यह स्पष्ट नहीं था कि CATL और BYD के साथ चर्चा में Apple की अपनी तकनीक या डिजाइन भी शामिल थे या नहीं।

चर्चा ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी सरकार अधिक EV मैन्यूफेक्चरिंग को बढ़ावा देना चाह रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉय बाइडन ने $1.7 ट्रिलियन (लगभग 1,23,90,960 करोड़ रुपये) का इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लान प्रस्तावित किया है जिसमें $174 बिलियन (लगभग 12,68,310 करोड़ रुपये)  घरेलू EV मार्केट को प्रोत्साहन देने के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसमें टैक्स क्रेडिट और अनुदान तथा अन्य इन्सेन्टिव भी शामिल हैं। 
Advertisement

कई बैटरी निर्माता दुनिया भर में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन में तेजी ला रहे हैं। इसका कारण है ग्लोबल वार्मिंग से निपटना। जिसके लिए कार निर्माता कठिन उत्सर्जन नियमों का पालन करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। 
Advertisement

SNE रिसर्च ने अपनी जून की रिपोर्ट में कहा था कि अपने विदेशी साथियों की तुलना में चीन के बैटरी निर्माता अधिक तेजी से बढ़ेंगे। जिसका श्रेय दुनिया की सबसे बड़ी EV मार्केट के विस्तार को जाता है। 
रॉयटर्स ने पिछले सप्ताह बताया कि CATL शंघाई में एक प्रमुख नए ऑटोमोटिव बैटरी प्लांट की योजना बना रहा है। जो विस्तार की तेज गति को जारी रखे हुए है। यह दुनिया के नंबर एक आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी बढ़त को मजबूत करेगा। इसका कारखाना टेस्ला के चीन निर्माण कार्यों के पास ही होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple EV

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  4. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.