CES 2022: Anker ने पेश किया 100W का अब-तक का सबसे छोटा चार्जर

Anker 736 Nano II चार्जर की कीमत $79 (लगभग 5,874 रुपये) है, जो कि मार्च महीने तक लॉन्च किया जा सकता है। यह अब-तक का सबसे छोटा 100W का चार्जर है, जिसका साइज़ 65W चार्जर से भी छोटा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 11:13 IST
ख़ास बातें
  • Anker 736 Nano II 100W चार्जर में तीन पोर्ट शामिल हैं
  • इस चार्जर में Anker की सेकेंड-जनरेशन GaN II टेक्नोलॉजी दी गई है
  • इसका साइज़ 65W चार्जर से भी छोटा है
Anker कंपनी को लैपटॉप और स्मार्टफोन एक्सेसरीज़ के लिए एक नामी कंपनी के तौर पर जाना जाता है। Anker ने CES 2022 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2022) के दौरान अब तक का सबसे छोटा 100W का चार्जर पेश किया है। यह पॉकेट-साइज़ चार्जर 65W चार्जर से भी छोटा है। यह ट्रेवलिंग के दौरान काफी काम का गैजेट साबित हो सकता है, जिसे आप कहीं भी कैरी कर सकते हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें आपको सिंगल यूएसबी-ए पोर्ट और कुछ यूएसबी-सी पोर्ट मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि यह चार्जर एक वक्त में कई डिवाइस को चार्ज करने की क्षमता रखता है।

Anker 736 Nano II चार्जर की कीमत $79 (लगभग 5,874 रुपये) है। इसे मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। यह अब तक का सबसे छोटा 100W का चार्जर है, जिसका साइज़ 65W चार्जर से भी छोटा है। इसमें आपको तीन पोर्ट मिलेंगे, जिसमें एक यूएसबी-ए पोर्ट और दो यूएसबी-सी पोर्ट शामिल हैं, जिसके जरिए आप एक बार में कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
Advertisement

बता दें, चार्जर के 100 वॉट आउटपुट का इस्तेमाल केवल सिंगल डिवाइस के साथ ही प्राप्त किया जा सकता है। चार्जिंग पर एक साथ लगे अन्य डिवाइस के साथ चार्जिंग क्षमता बंट जाती है।

इसके अलावा, इस चार्जर में Anker की सेकेंड-जनरेशन GaN II टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इसमें Anker की PowerIQ टेक्नोलॉजी भी शामिल है।
Advertisement

चार्जर के अलावा, कंपनी ने Nebula Cosmos Laser 4K प्रोजेक्टर, Anker 535 Portable पावर स्टेशन, AnkerWork B600 Video Bar वेबकैम, व कुछ CCTV कैमरा को भी CES 2022 के दौरान पेश किया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.