Anker का नया 120W चार्जर लॉन्च, एक साथ करेगा चार डिवाइस चार्ज

Anker 547 Charger की कीमत $119 (लगभग 8,927 रुपये) है, जिसे आप Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में आपको सिंगल व्हाइट कलर ऑप्शन प्राप्त होगा। साथ ही कंपनी ने डिवाइस पर 18 महीने तक की वॉरंटी दी है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2021 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Anker 547 Charger में मिलेंगे चार पोर्ट
  • एंकर 547 चार्जर सिंगल व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है
  • इन चार पोर्ट्स में से दो पोर्ट्स में 20W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
Anker ने अपना नया चार्जर लॉन्च किया है, जो कि 120 वॉट चार्जिंग स्पीड के साथ आता है। इस डिवाइस का नाम 547 Charger है, जिसे Amazon पर लिस्ट किया गया है। कंपनी का यह नया चार्जर एक साथ आपके सभी गैजेट्स स्टॉक्स को चार्ज करने की क्षमता रखता है। 547 चार्जर में चार यूएसबी-सी पोर्ट दिए गए हैं। इस चार्ज की खास बात यह भी है कि यह साइज़ में काफी छोटा है, जिसे आप ट्रेवलिंग के दौरान भी अपने साथ कैरी कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह मार्केट में मौजूद सभी डिवाइस को चार्ज कर सकता है, जिसमें Apple डिवाइस भी शामिल हैं।

Anker 547 Charger की कीमत $119 (लगभग 8,927 रुपये) है, जिसे आप Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में आपको सिंगल व्हाइट कलर ऑप्शन प्राप्त होगा। साथ ही कंपनी ने डिवाइस पर 18 महीने तक की वॉरंटी दी है।

Anker 547 Charger में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जो कि एक साथ चार डिवाइस को चार्ज करने की क्षमता रखता है। इस चार्जर में चार यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स मौजूद हैं, जिसके जरिए आप मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक को चार्ज कर सकते हैं। इसमें आप एक साथ दो फोन और दो लैपटॉप को चार्ज कर सकते हैं।

इन चार पोर्ट्स में से दो पोर्ट्स में 20W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन व टैबलेट्स को चार्ज कर सकते हैं। अन्य दो पोर्ट्स में जिसमें आपको 100W और 60W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। एक साथ चार्ज पर आपको दो पोर्ट में 20W चार्जिंग स्पीड मिलेगी और दो में 50W और 30W।

इस चार्जर के साथ आप Apple डिवाइस से लेकर Andriod डिवाइस तक को चार्ज कर सकेंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  2. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  3. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  4. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  5. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  6. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  8. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  9. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  10. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.