20 हजार mAh बैटरी वाला पावरबैंक टॉर्च लाइट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इसमें एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं जो बैटरी का स्टेटस बताते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2022 11:41 IST
ख़ास बातें
  • AMANI ASP PB 20C एक साथ दो डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है।
  • पावर बैंक काफी कॉम्पेक्ट है और इसका डिजाइन भी आकर्षित करने वाला है।
  • यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट से 4 घंटे के भीतर पूरी तरह से चार्ज हो जाता है।

AMANI ASP PB 20C की भारत में कीमत 2,499 रुपये है।

AMANI ने अपना नया पावरबैंक AMANI ASP PB 20C लॉन्च किया है। कंपनी मोबाइल एक्सेसरीज बनाती है और इसके लेटेस्ट प्रोडक्ट के रूप में इस डुअल चार्जिंग पावर बैंक को लॉन्च किया गया है। यह एक पोर्टेबल पावर बैंक है जो एक साथ दो डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसकी खास बात इसकी 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी है। पावर बैंक काफी कॉम्पेक्ट है और इसका डिजाइन भी आकर्षित करने वाला है। इसमें शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग, ओवर वोल्टेज,  ओवर चार्जिंग और ओवर डिस्चार्ज को रोकने के लिए पूरा प्रोटेक्शन दिया गया है। इसकी बैटरी के लिए कहा गया है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्मार्टफोन को 3 बार चार्ज कर सकता है।
 

AMANI ASP PB 20C price, availability

AMANI ASP PB 20C की भारत में कीमत 2,499 रुपये है। इसे Amani Mart से खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

AMANI ASP PB 20C Features

AMANI ASP PB 20C पावर बैंक को यूएसबी टाइप सी पोर्ट की मदद से 4 घंटे के भीतर पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। यह एक तेज एलईडी लाइट के साथ आता है। अंधेरे में यह लाइट काफी उपयोगी साबित होती है। कंपनी का कहना है कि यह उच्चतम क्वालिटी के साथ डिजाइन किया गया डिवाइस है जिसमें शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग, ओवर वोल्टेज,  ओवर चार्जिंग और ओवर डिस्चार्ज को रोकने के लिए पूरा प्रोटेक्शन दिया गया है। इसकी बैटरी के लिए कहा गया है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्मार्टफोन को 3 बार चार्ज कर सकता है और साथ ही आईपैड को भी चार्ज कर सकता है। 

AMANI PB 20C Power Bank हर तरह के डिवाइस के लिए चार्जिंग सोर्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जिनमें स्मार्टफोन, एमपी3 प्लेयर, ब्लूटूथ हेडफोन, डिजिटल कैमरा और दूसरे डिवाइस, जो यूएसबी चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करते हैं, शामिल हैं। इसकी मजबूत बॉडी के बारे में कहा गया है कि यह जल्दी से आग नहीं पकड़ती है। ऑन द गो किसी मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसे बेस्ट पावर बैंक कहा गया है। इसमें एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं जो बैटरी का स्टेटस बताते हैं। इनकी मदद से आप जान पाते हैं कि पावर बैंक में कितनी बैटरी और बची है ताकि आप इसको दोबारा से चार्ज कर सकें। कंपनी का कहना है कि इसके सेफ्टी फीचर्स की वजह से यह एक टिकाऊ डिवाइस बन जाता है जिसे लम्बे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.