नो-कॉस्ट  EMI, क्या वास्तव में इसकी कोई कॉस्ट नहीं है?

नो-कॉस्ट EMI से कस्टमर्स बिना अतिरिक्त इंटरेस्ट या चार्ज का भुगतान किए मासिक किश्तों पर प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 15:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्कीम से बिना इंटरेस्ट या चार्ज के किश्तों पर खरीदारी की जा सकती है
  • कुछ लेंडर्स इसके लिए प्रोसेसिंग फीस लेते हैं
  • इस स्कीम में प्रोडक्ट पर डिस्काउंट का फायदा नहीं मिलता

बहुत से लेंडर्स इस स्कीम के लिए एक प्रोसेसिंग फीस लेते हैं

फेस्टिव सीजन के दौरान बहुत सी कंपनियां और रिटेलर्स आकर्षक ऑफर्स के साथ प्रोडक्ट्स बेचे हैं। इनमें नो-कॉस्ट इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट्स (EMI) स्कीम्स भी शामिल होती हैं। नो-कॉस्ट EMI से कस्टमर्स बिना अतिरिक्त इंटरेस्ट या चार्ज के किश्तों पर प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं। 

बहुत से लोग नया स्मार्टफोन, व्हीकल और अप्लायंसेज खरीदने के लिए अक्सर फेस्टिव सीजन की सेल्स का इंतजार करते हैं। हालांकि, ऐसी खरीदारी करने से पहले आपको इस स्कीम के बारे में कुछ जानकारी होनी चाहिए। जब आप एक खरीदारी के लिए नो-कॉस्ट EMI या जीरो कॉस्ट EMI का ऑप्शन चुनते हैं तो आप केवल उस प्रोडक्ट के लिए मंथली इंस्टॉलमेंट्स का भुगतान करेंगे और उस पर कोई इंटरेस्ट या चार्ज नहीं होगा। इसका मतलब है कि आप केवल प्रोडक्ट की वास्तविक कीमत चुकाएंगे और उसे EMI में विभाजित किया जाएगा। बहुत से बैंक विभिन्न विकल्पों में नो-कॉस्ट EMI की सुविधा देते हैं। 

कुछ लेंडर्स भी विशेष प्रोडक्ट्स पर जीरो डाउन पेमेंट की पेशकश करते हैं जिसमें आपको पहले कोई भुगतान करने की जरूरत नहीं होती और आप प्रोडक्ट के प्राइस को मासिक किश्तों में आसानी से चुका सकते हैं। दूसरी ओर, कुछ बैंक डाउन पेमेंट के तौर पर एक न्यूनतम रकम लेते हैं और बाकी की रकम का भुगतान EMI में करना होता है। नो-कॉस्ट EMI में आप जरूरत के अनुसार भुगतान की विभिन्न अवधियों को चुन सकते हैं। यह 3 महीने से 24 महीने तक हो सकती है। हालांकि, अगर यह स्कीम आपकी खरीदारी के लिए ठीक लग रही है तो भी आपको कुछ पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। 

नो-कॉस्ट EMI में मूल रकम पर कोई इंटरेस्ट नहीं होता लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप केवल प्रोडक्ट की वास्तविक कीमत का भुगतान करेंगे। बहुत से लेंडर्स इस स्कीम के लिए एक प्रोसेसिंग फीस लेते हैं। इससे लेंडर्स को प्रोसेसिंग फीस के तौर पर इंटरेस्ट मिल जाता है। इसके अलावा ऐसी स्कीम को चुनने पर आपको अक्सर प्रोडक्ट पर डिस्काउंट नहीं मिलता, जिसे आप बिना स्कीम के ले सकते थे। नो-कॉस्ट EMI पर कोई प्रोडक्ट खरीदने से पहले इन पहलुओं पर ध्यान दें। इसके अलावा खरीदारी से पहले नियमों और शर्तों को हमेशा पढ़ने की सलाह दी जाती है। इससे आपको बाद में परेशानी नहीं होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.