इंटेक्स ने 4,600 रुपये मे लॉन्च किया नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन

इंटेक्स ने 4,600 रुपये मे लॉन्च किया नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा क्लासिक 2 की कीमत 4,600 रुपये है
  • इंटेक्स एक्वा क्लासिक 2 में 5 इंच (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा है
विज्ञापन
इंटेक्स ने एक्वा सीरीज़ में नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एक्वा क्लासिक 2 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा क्लासिक 2 की कीमत 4,600 रुपये है। यह फोन सभी रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।फोन को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

यह फोन इंटेक्स एक्वा क्लासिक काअपग्रेडेड वेरिएंट है। यह फोन शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा।   इंटेक्स एक्वा क्लासिक 2 में 5 इंच (480x854 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-400 एमपीटू दिया गया है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इंटेक्स एक्वा क्लासिक 2 में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।

एक्वा क्लासिक 2 में 2200 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी के अलावा 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »