108-मेगापिक्सल कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 10 SE स्मार्टफोन

Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जबकि Nova 10 सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स में कर्व्ड स्क्रीन दी गई है

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 13:52 IST
ख़ास बातें
  • इसके साथ ही Nova 10, Nova 10 Pro और Nova Y90 की भी बिक्री शुरू की गई है
  • ये स्मार्टफोन्स जल्द इंटरनेशनल मार्केट्स में भी उपलब्ध होंगे
  • Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले है

Nova 10 SE के मेन कैमरा को 108 मेगापिक्सल सेंसर पर अपग्रेड किया गया है

Huawei ने Nova 10 SE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही Nova 10, Nova 10 Pro और Nova Y90 की भी बिक्री शुरू की गई है। ये स्मार्टफोन्स दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किए गए हैं और जल्द ही ये अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में भी उपलब्ध होंगे। Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जबकि Nova 10 सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स में कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। 

Nova 10 SE के मेन कैमरा को 108 मेगापिक्सल सेंसर पर अपग्रेड किया गया है। यह इसके पिछले वर्जन से 50 मेगापिक्सल सेंसर अधिक है। रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में भी बदलाव हुआ है। इसे सिंगल 8GB + 256GB स्टोरेज में बेचा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। यह Nova 10 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में Huawei Nova 10 और  Nova 10 Pro को लॉन्च किया गया था। इसके प्राइस क्रमशः लगभग 31,000 रुपये और लगभग 42,000 रुपये थे। 

कंपनी ने  Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया है। इसके सेंटर में सेल्फी कैमरा के लिए एक होल-पंच स्लॉट है। Huawei ने इस हैंड के चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। इस सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 778G SoC दिया गया है जो 8GB के RAM के साथ है। Nova 10 SE में ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 108-मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर्स शामिल हैं। यह Nova 10 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। हालांकि, इसमें 16-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा है, जबकि Nova 10 and Nova 10 Pro में 60-मेगापिक्सल सेंसर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज और 66W Huawei फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। Nova 10 SE की मोटाई 7.39mm और इसका वजन लगभग 184 ग्राम का है। 

हाल ही में Huawei Mate 50 को लॉन्च किया गया था। Huawei Mate 50 में हुवावे मेट 50 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका FHD + 2700 x 1224 पिक्सल रेजोल्यूशन, पंच होल कट आउट, एक 90Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। स्क्रीन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इसमें 8GB RAM और कई इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन हैं।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

HarmonyOS

रिज़ॉल्यूशन

1200x2652 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  2. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  2. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  6. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
  8. OpenAI लाई GPT-5.5, अब तक का सबसे तेज, सबसे सटीक AI मॉडल, जानें फीचर्स
  9. स्मार्टवॉच में सिर्फ टाइम न देखें, ये 5 फीचर्स बना देंगे आपकी जिंदगी को बेहद आसान!
  10. 10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.