ज़ेडटीई ज़ेडमैक्स 2 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 4जी से है लैस

ज़ेडटीई ज़ेडमैक्स 2 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 4जी से है लैस
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने अमेरिकी मार्केट में ज़ेडमैक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किए गए ज़ेडटीई ज़ेडमैक्स का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप चलने वाला ज़ेडटीई ज़ेडमैक्स 2 स्मार्टफोन प्रीपे पर 149.99 डॉलर (करीब 9,900 रुपये) में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन 25 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अमेरिका के बाहर लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

(पढ़ें: ज़ेडटीई ज़ेडमैक्स 2 बनाम ज़ेडटीई ज़ेडमैक्स)

ज़ेडटीई मैक्स 2 स्मार्टफोन 5.5 इंच के एचडी (720x1280) डिस्प्ले के साथ आएगा। मजेदार बात यह है कि पिछले साल लॉन्च किए गए ज़ेडमैक्स के 5.7 इंच के स्क्रीन की तुलना में इस हैंडसेट का स्क्रीन छोटा है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 400 चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

अन्य फ़ीचर की बात करें तो ज़ेडटीई ज़ेडमैक्स2 में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। ज़ेडमैक्स 2 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के साथ आएगा। हैंडसेट में 4जी एलटीई बैंड, 3जी और वाई-फाई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  2. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  3. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  4. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  7. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  8. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  9. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  10. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »