ZTE XiaoXian 50 5G बजट स्मार्टफोन 6GB रैम और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

ZTE XiaoXian 50 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 699 युआन (करीब 8,000 रुपये) और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 युआन (करीब 9,200 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 21:48 IST
ख़ास बातें
  • ZTE XiaoXian 50 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आता है
  • इसके 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 699 युआन (करीब 8,000 रुपये) है
  • 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 युआन (करीब 9,200 रुपये) है

ZTE XiaoXian 50 5G की शुरुआती कीमत 699 युआन (करीब 8,000 रुपये) है

ZTE ने अपनी स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया बजट स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कंपनी ने मंगलवार, 1 अगस्त को ZTE XiaoXian 50 (चीनी भाषा से अनुवादित) स्मार्टफोन लॉन्च किया। डिवाइस पPurple Light Exhibition Sharp T760 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जो एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है और 6nm EUV प्रोसेस पर बना है। कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर लगभग 400,000 है। स्मार्टफोन को 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेस किया गया है। इसमें 4,000mAh बैटरी मिलती है और 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा इसकी एक अन्य खासियत है।
 

ZTE XiaoXian 50 5G price

ZTE ने XiaoXian 50 5G स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया। इसे दो कलर ऑप्शन - टाइम ग्रे और स्प्रिंग सनलाइट ग्रीन में पेश किया गया है। इसके 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 699 युआन (करीब 8,000 रुपये) और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 युआन (करीब 9,200 रुपये) है। इसे चीन में 8 अगस्त से बेचा जाएगा। इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना न के बराबर है।
 

ZTE XiaoXian 50 5G specifiations

ZTE XiaoXian 50 5G स्मार्टफोन में 6.52-इंच (1600×720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले 83% NTSC कलर गैमट के साथ आता है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिलता है। स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित MyOS 13 पर चलता है।

डिवाइस में पर्पल लाइट एग्जीबिशन शार्प T760 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म शामिल है, जो 6nm EUV प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसे 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 
Advertisement

फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा शामिल है। इसमें 4,000mAh की बैटरी मिलती है और यह 5W की बेहद स्लो चार्जिंग सपोर्ट करता है।

फोन में SA/NSA डुअल-मोड 5G सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई शामिल है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.