ZTE Small Fresh 5 स्मार्टफोन लॉन्च, 4 जीबी रैम और दो रियर कैमरे हैं इसमें

ZTE ने पिछले साल स्मॉल फ्रेश 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसके अपग्रेड वेरिएंट ZTE Small Fresh 5 को चीन में लॉन्च किया है। नए ज़ेडटीई स्मॉल फ्रेश 5 की सबसे अहम खासियत रियर कैमरा सेटअप है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 22 जून 2017 17:45 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Small Fresh 5 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट लॉन्च किए गए
  • हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट का हुआ है इस्तेमाल
ZTE ने पिछले साल स्मॉल फ्रेश 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसके अपग्रेड वेरिएंट ZTE Small Fresh 5 को चीन में लॉन्च किया है। नए ज़ेडटीई स्मॉल फ्रेश 5 की सबसे अहम खासियत रियर कैमरा सेटअप है। यह फोन दो रियर कैमरे के साथ आता है। चीनी मार्केट में इस स्मार्टफोन को डार्क ग्रे, ग्रास ग्रीन, एलीगेंट गोल्ड और ग्लेसियर ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है।

ZTE Small Fresh 5 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,400 रुपये) है और स्थानीय मार्केट में 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज को 1399 चीनी युआन (करीब 13,200 रुपये) में बेचा जाएगा। चीनी मार्केट में बिक्री 5 जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लाए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
Advertisement

डुअल सिम ज़ेडटीई स्मॉल फ्रेश 5 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित मीफेवर यूआई 4.2 पर चलता है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज के बारे में हमने आपको पहले ही बताया है।

कैमरे की बात करें तो ज़ेडटीई स्मॉल फ्रेश 5 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे रियर हिस्से पर जगह मिली है।
Advertisement

ZTE Small Fresh 5 में यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और जीपीएस + ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी  2500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 145x70.7x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 132 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.