20GB रैम के साथ लॉन्च होगा ZTE का ये फोन!

ZTE के एक अधिकारी Lu Qianhao ने 20GB रैम को लेकर एक छोटा सा Weibo पोस्ट शेयर किया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी आने वाले समय में 20GB रैम के साथ एक नया फोन लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2021 12:42 IST
ख़ास बातें
  • ZTE के एक अधिकारी ने Weibo पर दिया 20GB रैम वाले फोन का इशारा
  • निकट भविष्य में लॉन्च हो सकता है 20GB रैम वाला फोन!
  • ZTE ने अप्रैल में 16GB रैम के साथ Axon 30 Ultra फोन किया था लॉन्च

ZTE ने अप्रैल में चीन में Axon 30 Ultra और  ZTE Axon 30 Pro 5G को लॉन्च किया था

आपको क्या लगता है कि आपके फोन में कितनी रैम होनी चाहिए? यदि आप कुछ साल पीछे जाएं तो, शायद आप कहेंगे 4GB या 6GB रैम और यदि 2021 की बात हो और आप गेमर भी हो, तो शायद 16GB या 18GB रैम काफी होगी। बता दें कि Lenovo Legion 2 Pro गेमिंग फोन 18GB रैम के साथ आता है। लेकिन, प्रतीत होता है कि ZTE इस गेम को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रही है, क्योंकि कंपनी के एक अधिकारी ने बुधवार को Weibo पर अपने एक पोस्ट पर 20GB रैम को लेकर एक पोस्ट किया। ऐसा हो सकता है कि ZTE 20GB के साथ एक नए फोन पर काम कर रही हो।

ZTE के एक अधिकारी Lu Qianhao ने 20GB रैम को लेकर एक छोटा सा Weibo पोस्ट शेयर किया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी आने वाले समय में 20GB रैम के साथ एक नया फोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि 20GB रैम फिज़िकल होगी या वर्चुअल, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। आजकल कुछ ब्रांड्स अपने फोन में वर्चुअल रैम भी देते हैं। उदाहरण के लिए 12GB फिज़िकल रैम और 2GB या 4GB वर्चुअल रैम। इस तरह कंपनी मार्केटिंग के लिए इसे 14GB या 16GB रैम बताती है।
Advertisement

Lu के वीबो पोस्ट में भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ यूज़र्स का कहना है कि यदि असल में 20GB रैम के साथ फोन आता है, तो यह मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करेगा। हालांकि, कुछ यूज़र्स का सवाल है कि यह फिज़िकल रैम होगी और इसमें वर्चुअल रैम भी शामिल होगी। Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि ऐसा भी हो सकता है कि ZTE इस फोन को बेचने के लिए लॉन्च करने के बजाय एक प्रोटोटाइप के तौर पर पेश करे।

ZTE ने पिछले महीने अपने दो फोन Axon 30 Ultra और  ZTE Axon 30 Pro 5G को प्री-बुकिंग के लिए ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इस फोन को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इनमें से Ultra मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 16GB की LPDDR5 RAM मिलती है। इसकी एक और खासियत प्रोसेसर है। फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट मौजूद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ZTE, ZTE 20GB RAM Phone, 20GB RAM Phone
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.