ज़ेडटीई ने लॉन्च किया फ्लिप स्मार्टफोन, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 12:20 IST
ज़ेडटीई ने अमेरिका में अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन पेश कर दिया है। सिम्बल-टी की कीमत 99.95 डॉलर है। यह स्मार्टफोन होम शॉपिंग नेटवर्क पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन के साथ एक कार चार्जर, केस, ऐप पैक और फोन के साथ टेक्स्ट और डेटा के लिए 1,200 मिनट मिलेंगे। इस फोन को कंपनी की अमेरिका की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

ज़ेडटीई ने अपने फ्लिप फोन में 3.5 इंच मल्टी टच डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम क्वाड-कोर एमएसएम8909 चिपसेट है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो इस फोन में ऑटोफोकस और फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। ज़ेडटीई सिम्बल-टी 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है।

इस फोन को पावर देने का काम करेगी 1800 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी से 10 घंटे तक का टॉकटाइम मिल सकता है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , zTE, ZTE Smartphone, ZTE mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.