ZTE का बहुत सस्‍ता स्‍मार्टफोन Changxing 60 लॉन्‍च, 6GB रैम, 4500mAh बैटरी समेत कई खूबियां

ZTE Changxing 60 देखने में हुवावे के फ्लैगशिप फोन Mate 40 Pro से भी मिलता-जुलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 16:39 IST
ख़ास बातें
  • जेडटीई का नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • ZTE Changxing 60 है बजट डिवाइस
  • लगभग 10,387 रुपये में ली जा सकेगी

ZTE Changxing 60 को स्‍काई ब्‍लू, मीटरॉइट ग्रे और मार्स ऑरेंज कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा।

चीन के पॉपुलर स्‍मार्टफोन ब्रैंड ZTE ने अपने होम मार्केट में एक नई डिवाइस को लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- ZTE Changxing 60। यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, लेकिन अपने डिजाइन से प्रभावित करने की कोशिश करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह देखने में हुवावे के फ्लैगशिप फोन Mate 40 Pro से भी मिलता-जुलता है। ZTE Changxing 60 को पिछले साल आए Changxing 50 की जगह लाया गया है। क्‍या है इसकी कीमत और फीचर्स, आइए जानते हैं। 
 

ZTE Changxing 60 Price 

ZTE Changxing 60 को स्‍काई ब्‍लू, मीटरॉइट ग्रे और मार्स ऑरेंज कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा। फोन के 4GB + 128GB मॉडल के दाम 899 युआन (लगभग 10,387 रुपये) हैं। 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 1099 युआन (लगभग 12,697 रुपये) है। 
Advertisement
 

ZTE Changxing 60 Specifications 

ZTE Changxing 60 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है। उस पर MyOS 13 की लेयर है। 6.55 इंच डिस्‍प्‍ले वाला यह फोन UNISOC T7520 SoC से पावर्ड है, जिसके साथ 6 जीबी रैम दी गई है। स्‍टोरेज 128 जीबी तक तक है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 
 
फोन में 13 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। 4500 एमएएच की बैटरी इस फोन में है। एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक की सुविधा भी ZTE Changxing 60 में दी गई है। 
Advertisement

जेडटीई ब्रैंड के फोन भारत समेत तमाम मार्केट्स में पेश नहीं किए जाते। ऐसे में इसके इंडिया में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद नहीं करनी चाहिए। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.