जेडटीई ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस ब्लेड वी580 स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2016 15:10 IST
दिग्गज चीनी टेलिक्म्युनिकेशन कंपनी जेडटीई ने इसी हफ्ते अपना ब्लेड डी2 स्मार्टफोन वियतनाम में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। अब कंपनी ने जापान में अपना एक और स्मार्टफोन ब्लेड वी580 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की जापान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जेडटीई ब्लेड वी580 को जापान में अभी सिर्फ प्री-ऑर्डर करने पर करीब 16,600 रुपये (27,800 जापानी येन) में खरीदा जा सकता है। ग्राहकों तक यह फोन 24 मार्च तक पहुंचना शुरू हो जाएगा। जापान के बाहर इस स्मार्टफोन के उपलब्ध होने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जो दूसरे सिक्योरिटी उद्देश्यों के चलते कैमरा शटर बटन की तरह भी काम करता है।
Advertisement

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, डुअल सिम सपोर्ट वाला ज़ेडटीई ब्लेड वी580 मेटल बॉडी का बना है। इस स्मार्टफोन में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 5,1 लॉलिपॉप पर चलता है। ब्लेड वी580 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी 6753 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन का दूसरा स्लिम स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी काम करता है जिसका मतलब है कि फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है।

ब्लेड वी580 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें को स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिये गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 77.2x155.3x8.6 मिलीमीटर और वजन 165 ग्राम है। फोन की बैटरी 3000एमएएच है। यह स्मार्टफोन सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

जेडटीई ने इसी हफ्ते अपना ब्लेड डी2 स्मार्टफोन पेश किया था। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 4000एमएएच की बैटरी थी जो दूसरे स्मार्टफोन के लिए एक बैटरी चार्जर की तरह भी काम कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.