ज़ेडीटीई ने लॉन्च किया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सॉन 7, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मई 2016 13:20 IST
ज़ेडटीई ने एक्सॉन सीरीज में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सॉन 7 लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई एक्सॉन 7 आयन गोल्ड व क्वार्ट्ज़ ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। Jd.com पर चीन में एक्सॉन 7 प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 2 जून से शुरू होगी।

ज़ेडटीई एक्सॉन 7 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 33,000 रुपये) है। वहीं 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, 6जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,099 चीनी युआन (करीब 42,000 रुपये) है। फोन फोर्स टच के साथ आता है।
Advertisement

ज़ेडटीई के इस प्रीमियम फ़ोन में (2560 x 1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का एमोलेड 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 64-बिट प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। एक्सॉन 7 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई एक्सॉन 7 में डुअल एलईडी फ्लैश, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और अपर्चर एफ/1.8 के साथ 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एमआीफेवर यूआई 4.0 स्किन दी गई है। फोन का डाइमेंशन 51.7×75×7.9 मिलीमीटर और वजन 185 ग्राम है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है जिससे आपको दूसरी सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का चुनाव करना पड़ेगा।
Advertisement

फोन में रियर पर फिगंरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, दो ऑडियो चिप एके4961 और एके4490 और बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस साउंड दिया गया है। फोन को दमदार बनाने के लिए 3250 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी/ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.