5000mAh बैटरी, 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ ZTE Axon 40 फोन मार्च में होगा लॉन्च!

जेडटीई एक्सॉन 40 में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

5000mAh बैटरी, 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ ZTE Axon 40 फोन मार्च में होगा लॉन्च!

ZTE Axon 40 की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच होगी जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
  • ZTE Axon 40 में 65W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट देखने को मिल सकता है।
  • यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।
विज्ञापन
ZTE Axon 40 स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इस इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट CMIIT पर स्पॉट किया गया था। सर्टिफिकेशन साइट पर फोन का मॉडल नम्बर A2023BH बताया गया था। ZTE Axon 40 की लॉन्च डेट अभी तक अधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है लेकिन संभावना है, फोन मार्च में लॉन्च हो सकता है। अब Axon 40 को चीन की 3C और TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। 
 

ZTE Axon 40 specifications (Expected)

ZTE Axon 40 को चीन की 3C और TENAA का सर्टिफिकेशन मिला है। में 6.67 इंच ओएलईडी (OLED) डिस्प्ले हो सकती है जिसमें फुल एचडीप्लस रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो होगा। फोन में अंडरडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा और इसमें MiFavor UI की लेटेस्ट एडिशन लेयर होगी। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा होंगे जिसमें दूसरे सेंसर के तौर पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का मैक्रोशूटर होगा। सेल्फी के लिए फोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा हो सकता है। 

जेडटीई एक्सॉन 40 में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.2GHz होगी। फोन में 6GB/ 8GB/ 12GB/ 16GB रैम के साथ 128GB/ 256GB/ 512GB/ 1TB स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच होगी जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट देखने को मिल सकता है। ZTE Axon 40 के डायमेंशन 163.37x75.88x8.56mm मेंशन किए गए हैं और इसका वजन 199 ग्राम बताया गया है। 

फोन के ये सभी स्पेसिफिकेशन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड हैं। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले Nubia Z40 Pro लॉन्च होना है। Nubia कंपनी ZTE की ही सब-ब्रांड है और कंपनी Z40 Pro की घोषणा कर चुकी है। यह फोन 25 फरवरी को पेश किया जाना है। Nubia Z40 Pro को भी हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट CMIIT पर स्पॉट किया गया था। इसका मॉडल नम्बर NX701J मेंशन किया गया है। यह कंपनी की ओर से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »