Zopo Flash X1 और Flash X2 लॉन्च, बजट दाम वाले इन फोन में है पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ज़ोपो भारतीय बाज़ार में लगातार अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। अब ज़ोपो ने 18:9 इनफिनिटी बेज़ल-लेस डिस्प्ले वाले बजट स्मार्टफोन ज़ोपो फ्लैश एक्स1 और ज़ोपो फ्लैश एक्स2 भारत में लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 सितंबर 2017 15:37 IST
ख़ास बातें
  • फ्लैश एक्स1 और फ्लैश एक्स2 की कीमत क्रमशः 6,999 रुपये और 8,999 रुपये है
  • इन दोनों फोन में 2 जीबी डीडीआर3 रैम और 16 जीबी स्टोरेज है
  • दोनों फोन में जी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर दिए गए हैं
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ज़ोपो भारतीय बाज़ार में लगातार अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रही  है। अब ज़ोपो ने 18:9 इनफिनिटी बेज़ल-लेस डिस्प्ले वाले बजट स्मार्टफोन Zopo Flash X1 और Zopo Flash X2 भारत में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी की फ्लैश सीरीज़ के दोनों नए फोन फ्लैश एक्स1 और फ्लैश एक्स2 भारतीय बाज़ार में क्रमशः 6,999 रुपये और 8,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। बता दें कि इन स्मार्टफोन को पिछले महीने आईएफए 2017 बर्लिन में अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था। दोनों डिवाइस अगले महीने से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ज़ोपो फ्लैश एक्स1 और ज़ोपो फ्लैश एक्स2 में 18:9  इनफिनिटी बेज़ल-लेस एचडी डिस्प्ले है। फ्लैश एक्स1 और फ्लैश एक्स2 में 83 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। फ्लैश एक्स1 में एक 5.5 इंच एचडी आईपीएस (640 X1280)डिस्प्ले है जबकि फ्लैश एक्स2 में एक 5.99 इंच (720x1440) एचडी फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले और स्क्रीन डेनसिटी 409 पीपीआई है। फ्लैश एक्स1 में 2500 एमएएच की बैटरी जबकि फ्लैश एक्स2 में 3380 एमएएच की बैटरी दी गई है। फ्लैश एक्स1 से 230 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक का टॉक टाइम जबकि फ्लैश एक्स2 से 310 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 15.5 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

फ्लैश एक्स1 में स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर जबकि फ्लैश एक्स2 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर  दिया गया है। इन दोनों फोन में 2 जीबी डीडीआर3 रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

ज़ोपो फ्लैश एक्स2

कैमरे की बात करें तो, फ्लैश एक्स1 और फ्लैश एक्स2 में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.4 के साथ सोनी आईएमएक्स219 सेंसर का 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। अपर्चर एफ/2.2, फ्रंट फ्लैश और बोकेह मोड के साथ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं। दोनों फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।
Advertisement

दोनों स्मार्टफोन में रियर पर एक 360 डिग्री सेंस फिंगरप्रिंट स्कैनर है जिसे लेकर कंपनी ने 0.2 सेकेंड में फोन अनलॉक करने का दावा किया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। दोनों स्मार्टफोन कोरल ब्लू, एलियन ब्लैक और सिट्रीन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फ्लैश एक्स1 का वज़न 163 ग्राम है। दोनों फोन में जी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

640x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3380 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.