यू यूरेका नोट में है 6 इंच डिस्प्ले व 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानेंं कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 10:56 IST
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने पिछले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन यूरेका नोट लॉन्च कर दिया। यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की कीमत में ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। देशभर में विभिन्न मोबाइल स्टोर पर यह फोन खरीदा जा सकता है। इससे पहले कंपनी द्वारा यू को सिर्फ ऑनलाइन ब्रांड के तौर पर पेश किया गया था।

यू यूरेका नोट में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है।
Advertisement

यू यूरेका नोट स्मार्टफोन 3 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है।

बात करें फोन के कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा एफ/2.2 अपर्चर, 5पी लेंस और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएफ) जैसे फीचर के साथ आता है। सेल्फी के शौकीनों के लिए एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एनएक्सपी स्मार्ट पीए के साथ डुअल स्पीकर है। रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इससे फोन को आधे सेकेंड से भी कम समय में अनलॉक किया जा सकता है।
Advertisement

वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर सपोर्ट करता है। फोन को पॉवरफुल बनाती है इसमें दी गई 4000 एमएएच की बैटरी। यू के इस नए फोन में वॉइस सर्च, गूगल ड्राइव, वीडियो कॉल के लिए हैंगआउट जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.