यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जून 2016 12:06 IST
माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर दो बजे आयोजित होगी। यह सेल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी।

गौरतलब है कि यू यूनिकॉर्न को पिछले महीने 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। सिर्फ़ रजिस्टर किए हुए यूज़र इस फ्लैश सेल में हिस्सा ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि रजिस्ट्रेशन दोपहर 1 बजे तक होगा।

(पढ़ें: यू यूनिकॉर्न का रिव्यू)

पहली फ्लैश सेल में हैंडसेट खरीदने वाले यूज़र को कंपनी की ओर से गाना डॉट कॉम का 6 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा और यू वॉलेट में 400 रुपये कैश भी दिए जाएंगे। इसके अलावा स्टेट बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट हासिल की जा सकती है।
Advertisement

ध्यान रहे कि एक महीने के बाद यह हैंडसेट 13,499 रुपये में मिलेगा।  यह स्मार्टफोन रश सिल्वर, ग्रेफाइट और रश गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। रश गोल्ड कलर वेरिएंट को शुरुआती सेल में सीमित संख्या में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।
Advertisement


यू यूनिकॉर्न को कंपनी सॉफ्टवेयर और सर्विसेज पर ध्यान केंद्रित करके प्रमोट कर रही है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसे 'एंड्रॉयड फॉर स्टेरॉयड्स' का नाम दिया गया है। इसमें कुछ बदलाव भी होंगे, जैसे कि यह वर्टिकल ऐप ड्रॉअर के साथ आएगा और इसमें पढ़ने व बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए मोनोक्रोम मोड दिया गया है। कंपनी ने भरोसा दिया है कि हैंडसेट लॉन्च होने के एक महीने के अंदर एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर अपग्रेड दिया जाएगा। अराउंड यू सर्विसेज प्लेटफॉर्म को भी अपग्रेड किए जाने की जानकारी मिली है।
Advertisement

डुअल-सिम (नैनो-सिम, हाइब्रिड) यू यूनिकॉर्न में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट से लैस है और साथ में मौजूद है 4 जीबी रैम।

यूनिकॉर्न में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे यूज़र हाइब्रिड डुअल-सिम माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ा पाएंगे। इसमें मौजूद है 4000 एमएएच की बैटरी, जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.