Yu Ace स्मार्टफोन लॉन्च हुआ भारत में, 4000 एमएएच की बैटरी है इसमें

Micromax के यू ब्रांड ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Yu Ace को लॉन्च कर दिया है। यू ऐस स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2018 16:13 IST
ख़ास बातें
  • फेस अनलॉक फीचर से लैस है यू ऐस
  • कुछ समय बाद आएगा Yu Ace का 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट
  • 6 सितंबर को होगी Yu Ace की पहली सेल
हैंडसेट निर्माता कंपनी Micromax के यू ब्रांड ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Yu Ace को लॉन्च कर दिया है। यू ऐस स्मार्टफोन की खासियत 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो, पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी, फेस अनलॉक और स्टॉक एंड्रॉयड है। Yu Ace स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। याद करा दें कि याद रहे कि माइक्रोमैक्स के इस ऑनलाइन ब्रांड का आखिरी फोन Yu Yureka 2 था, जिसे बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। धमाकेदार शुरुआत के बाद माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कहीं खो सा गया। कंपनी ने दावा किया है कि यू ऐस को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा।
 

Yu Ace की भारत में कीमत

यू ऐस की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। इस दाम में आपको 2 जीबी रैम/ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। Yu Ace की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 6 सितंबर को होगी। यू ऐस की दूसरी फ्लैश सेल 13 सितंबर को है। कंपनी ने बताया कि दूसरी सेल के बाद यह हैंडसेट ओपन सेल में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन चारकोल ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू और रोज गोल्ड कलर में मिलेगा। 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है।
 
 

Yu Ace के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम और डुअल वोल्ट वाला यू ऐस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। Yu Ace में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका  रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटैक एमटी6739 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के  साथ आता है। फोन के बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और एलईडी फ्लैश मिलेगी। पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.