Xolo ZX भारत में 25 अप्रैल को होगा लॉन्च

Xolo ZX: ज़ोलो जे़डएक्स स्मार्टफोन 6.22 इंच एचडी+ डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश के साथ 25 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2019 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Xolo XZ में है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर
  • ज़ोलो जे़डएक्स में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • 3,260 एमएएच बैटरी से लैस है ज़ोलो ब्रांड का यह फोन

Xolo ZX भारत में 25 अप्रैल को होगा लॉन्च

ज़ोलो जे़डएक्स (Xolo ZX) स्मार्टफोन 6.22 इंच एचडी+ डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश के साथ 25 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। अमेज़न इंडिया (Amazon India) ने लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है, साथ ही Xolo ZX के स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठ गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि Xolo ZX में जान फूंकने के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी है और फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Xolo ZX की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें डेप्थ सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। Xolo ब्रांड का यह फोन डुअल 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी सपोर्ट से लैस होगा।
 

Xolo ZX स्पेसिफिकेशन

Amazon.in पर लिस्टिंग के अनुसार, Xolo ZX में 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले और थिएटर मोड है। यह फोन वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।
Advertisement

Xolo ZX के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, केवल इतना ही नहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा- 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, डेप्थ सेंसर के साथ एआई रिफोकस फीचर है।

सेल्फी लेने के लिए Xolo ZX में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एआई स्टूडियो मोड के साथ आता है। इसके अलावा Xolo ZX में जान फूंकने के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी दी गई है जो एआई बैटरी फीचर के साथ आएगी। दो घंटे से भी कम समय में फोन की बैटरी 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।
Advertisement

यह फोन दोनों सिम कार्ड पर 4 जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आएगा। अमेज़न लिस्टिंग से फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। Lava मोबाइल्स का Xolo ब्रांड 25 अप्रैल को लॉन्च इवेंट के दौरान ही कीमत और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा उठाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो पी22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xolo ZX specifications, Xolo ZX, Xolo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.