Xolo ZX लॉन्च हुआ भारत में, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

Xolo ZX: ज़ोलो जे़डएक्स स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2019 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Xolo ZX की भारत में कीमत 11,499 रुपये से शुरू
  • Xolo ने मिलाया Reliance Jio से हाथ, मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक
  • Xolo ZX की बिक्री 25 अप्रैल से Amazon पर

Xolo ZX लॉन्च हुआ भारत में, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

Xolo ZX स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ज़ोलो जे़डएक्स के दो रैम वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 4 जीबी रैम और दूसरा 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ। Xolo ZX स्मार्टफोन एआई गेमिंग मोड, एआई पोर्टेट मोड और एआई स्टूडियो मोड जैसे फीचर्स से लैस है। Xolo ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के साथ हाथ मिलाया है, ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। Xolo ZX की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें एचडी+ डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। आइए अब आपको ज़ोलो जे़डएक्स (Xolo ZX) की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Xolo ZX की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

भारत में ज़ोलो जे़डएक्स (Xolo ZX) की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर होगी। ग्राहक फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और मिडनाइट ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। फोन की बिक्री 25 अप्रैल से शुरू होगी।
Advertisement

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Xolo ZX के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा, 50 रुपये के 44 वाउचर दिए जाएंगे। ये वाउचर MyJio ऐप पर मिलेंगे। इसके अलावा जियो (Jio) सब्सक्राइबर्स को 50 जीबी अतिरिक्त 4 जी डेटा मिलेगा, हर रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा अगले 10 बार रीचार्ज तक दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि जियो ऑफर 198 रुपये और 299 रुपये वाले प्लान के साथ मिलेगा।

इसके अलावा Xolo ZX स्मार्टफोन के साथ 2,800 रुपये का क्लियरट्रिप (Cleartrip) वाउचर मिलेगा। ज़ोलो ने Mydala.com के साथ भी पार्टनरशिप की है, ग्राहकों को 5,000 रुपये के डिस्काउंट कूपन मिलेंगे।
Advertisement
 

Xolo ZX स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

ज़ोलो जे़डएक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.22 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Xolo ZX में 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Xolo ZX में दो रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। बेहतर तस्वीरों के लिए फोन में एआई रीफोकस और एआई पोर्टेट मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में एआई स्टूडियो मोड दिया गया है जो छह अलग-अलग मोड और लाइट इफेक्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए Xolo ZX में 16 मेगापिक्सल का टेट्रा सेल सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें तो Xolo ZX के दो वेरिएंट हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। फोन दोनों सिम कार्ड पर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर ऐसा दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज पर यह 1.5 दिन तक साथ देती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो पी22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.