ज़ोलो ईरा एक्स स्मार्टफोन की कीमत में कटौती

ज़ोलो ईरा एक्स स्मार्टफोन की कीमत में कटौती
ख़ास बातें
  • ईरा 2एक्स का 2 जीबी वेरिएंट 6,222 रुपये, 3 जीबी 6,777 रुपये में मिलेगा
  • ज़ोलो ईरा 2एक्स को जनवरी में लॉन्च किया गया था।
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
विज्ञापन
ज़ोलो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन ईरा 2एक्स की कीमतों में कटौती कर दी है। ज़ोलो ईरा 2एक्स स्मार्टफोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट अब 6,222 रुपये जबकि 3 जीबी रैम वेरिएंट अब 6,777 रुपये में उपलब्ध होगा।

ज़ोलो ईरा 2एक्स स्मार्टफोन ईरा 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। ईरा 2एक्स को जनवरी में लॉन्च किया गया  था। लॉन्च के समय 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,666 रुपये जबकि 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में क्रमशः 444 रुपये और 722 रुपये की कटौती की है। एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिकार्ट पर मिलने वाले ईरा 2एक्स में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720एमपी1 इंटिग्रेटेड है। और यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

इस फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर को अलग-अलग काम के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। सेंसर से यूज़र हैंडसेट अनलॉक करने के अलावा सेल्फी ले पाएंगे। इससे किसी भी ऐप को लॉक करना संभव होगा और एक टैप से फोन कॉल को रिसीव भी किया जा सकेगा।

ज़ोलो ईरा 2एक्स में 5 इंच का एचडी ऑनसेल आईपीएस डिस्प्ले है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ज़ोलो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एफ/2.0 अपर्चर और कई अन्य स्मार्ट फ़ीचर से लैस है। इसकी बैटरी  2500 एमएएच की है। इसके बारे में 15 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xolo, Xolo era 2x specification, Xolo era 2x price cut
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »