8 मेगापिक्सल कैमरे वाला Xolo Cube 5.0 लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:22 IST
Xolo ने शुक्रवार को नया स्मार्टफोन Xolo Cube 5.0 भारत में लॉन्च किया। इसकी कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।  

Xolo Cube 5.0 एक डुअल सिम फोन है। यह Android 5.0 Lollipop पर चलता है। फोन 5 इंच (720x1280 pixel) के IPS डिस्पले के साथ आता है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 294ppi है। Xolo के इस नए हैंडसेट में 1.3GHz quad-core MediaTek MT6582M SoC का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 1जीबी का रैम।

8 मेगापिक्सल वाले ऑटोफोकस रियर कैमरे के अलावा Xolo Cube 5.0 में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है। यह 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 3जी (HSPA+), Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, Micro-USB 2.0, GPS/ A-GPS और 3.5mm ऑडियो पोर्ट के सपोर्ट के साथ आता है।

फोन का साइज 143x71x6.9mm है। Xolo Cube 5.0 में 2100mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 3जी नेटवर्क पर यह 600 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी और 2जी पर 466 घंटे का। बैटरी 2जी पर 24 घंटे का टॉक टाइम देगी और 3जी पर 11 घंटे का। कंपनी के मुताबिक, बैटरी का म्यूजिक प्लेबैक टाइम 21.2 घंटे है और वीडियो प्लेबैक 4.2 घंटे। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फंक्शन हैं।

Xolo ने पिछले महीने भारतीय फुटबॉल फैन्स के लिए अपने Xolo One स्मार्टफोन का लिमिटेड Liverpool FC एडिशन पेश किया था। इसकी कीमत थी 6,299 रुपये। इसे Liverpool FC Edition Xolo One से जाना जाता है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ईकॉमर्स वेबसाइट Snapdeal पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Mobiles, Xolo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  4. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  5. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.