ज़ोलो ब्लैक 1एक्स स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2016 18:39 IST
3 जीबी रैम और 5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आने वाले ज़ोलो ब्लैक 1एक्स हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। कंपनी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि अब यह स्मार्टफोन कई ई-कॉमर्स साइट पर 7,999 रुपये में मिलेगा।

गौरतलब है कि ज़ोलो ब्लैक 1एक्स की कीमत में यह पहली कटौती नहीं है। इससे पहले जनवरी महीने में कंपनी ने हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की थी।

याद दिला दें कि ज़ोलो ब्लैक 1एक्स को पिछले साल नवंबर महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ज़ोलो ब्लैक 1एक्स कंपनी के प्रीमियम ब्लैक लाइनअप का दूसरा हैंडसेट है। इससे पहले ज़ोलो ब्लैक को पिछले साल जुलाई महीने में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

ज़ोलो ब्लैक 1एक्स में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए 450 मेगाहर्ट्ज़ माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। 3 जीबी के रैम से लैस इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

इस हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करती है 2400 एमएएच की बैटरी। इस डुअल-सिम डिवाइस में 4जी, 3जी, एचएसपीए+, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर हाइव एटलस यूआई का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.