Xiaomi जल्द लाएगी नया Mi TV, ओलेड डिस्प्ले से हो सकता है लैस

Xiaomi ने पिछले साल Mi TV Lux 65-inch 4K OLED TV चीनी मार्केट में पेश किया था, जिसकी कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,48,800 रुपये) थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जून 2021 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के Mi TV जनरल मैनेजर ने नए Mi TV लॉन्च को किया टीज़
  • Mi TV Lux पिछले साल ओलेड डिस्प्ले के साथ हुआ था लॉन्च
  • Xiaomi ने फिलहाल टीवी लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है
Xiaomi ने नए Mi TV मॉडल लॉन्च की जानकारी टीज़ की है, जो कि ओलेड डिस्प्ले से लैस होगा। कंपनी ने वीबो के माध्यम से मी टीव को टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इन टीज़र्स के जरिए टीवी से जुड़ी सटिक जानकारी का खुलासा नहीं होता है, लेकिन टिप्सटर ने संकेत दिए हैं कि यह कंपनी का नेक्सट जनरेशन ओलेड टीवी हो सकता है। शाओमी ने पिछले साल जुलाई महीने में Mi TV Lux सीरीज़ को ओलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया था। ट्रेडशनली शाओमी अपनी मी टीवी रेंज में एलईडी पैनल का इस्तेमाल करती है, जो कि हाई कॉन्ट्रास्ट रेशियो प्रदान व विविड कलर्स प्रदान नहीं करते, जो यूज़र्स को OLED पैनल के जरिए मिलते हैं। हालांकि, यह आमतौर पर काफी सस्ते होते हैं।

Mi TV के जनरल मैनेजर ने वीबो पर दो टीवी सेट्स की तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने फोलोअर्स से नए मॉडल को ढूंढने कहा है। यह नए Mi TV के लॉन्च को टीज़ करने की एक मार्केटिंग स्टेटजी हो सकती है।

हालांकि, टीज़र के जरिए यह साफ जानकारी प्राप्त नहीं होती है कि शाओमी अपने नए स्मार्ट टीवी पोर्टफॉलियो में क्या कुछ लाने वाली है। हालांकि, कम से कम यह जानकारी हासिल हुई है कि यह टीवी ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। टिप्सटर ने यह भी संकेत दिए हैं कि शाओमी आकर्षक कीमत पर mini-LED और OLED TV ला सकती हैं।

शाओमी ने पिछले साल Mi TV Lux 65-inch 4K OLED TV चीनी मार्केट में पेश किया था, जिसकी कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,48,800 रुपये) थी। कंपनी ने अगस्त में Mi TV Lux Transparent Edition 55 इंच ओलेड डिस्प्ले पेश किया था, जिसकी कीमत CNY 49,999 (लगभग 5,72,300 रुपये) है।
Advertisement

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि शाओमी नया ओलेड मी टीवी पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल से सस्ती कीमत में पेश करेगी या नहीं। कंपनी ने फिलहाल यह भी जानकारी नहीं दी है कि इस टीवी को कब-तक लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi TV, Xiaomi, Mi TV OLED, Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.