स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस Xiaomi Mi Max 3 Pro नहीं होगा लॉन्च

शाओमी ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए कहा है कि कंपनी की Xiaomi Mi Max 3 Pro को भविष्य में लाने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2018 15:00 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर वाले Mi Max 3 Pro वेरिएंट को लेकर चर्चा गर्म थी
  • Xiaomi Mi Max 3 में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • 5500 एमएएच बैटरी के साथ आता है शाओमी मी मैक्स 3
बीते हफ्ते Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन से पर्दा उठाया गया। यह 6.9 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 5500 एमएएच बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप और डुअल 4जी वीओएलटीई क्षमता के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। वैसे, इस फोन को लॉन्च किए जाने से पहले ही स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर वाले Xiaomi Mi Max 3 Pro वेरिएंट को लेकर चर्चा गर्म थी। हालांकि, शाओमी ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए कहा है कि कंपनी की Xiaomi Mi Max 3 Pro को भविष्य में लाने की कोई योजना नहीं है।

Xiaomi के प्रोडक्ट मार्केटिंग डायरेक्टर झी झीयुआन ने चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर पोस्ट किया कि ऐसे किसी डिवाइस को लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि यूएस एफसीसी और क्वालकॉम की वेबसाइट पर की गई लिस्टिंग का कोई अर्थ नहीं है। भविष्य में ऐसा कोई डिवाइस नहीं आने वाला है।

हालांकि, Xiaomi अब भी स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस एक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। दरअसल, एक पुरानी रिपोर्ट में Xiaomi द्वारा इस प्रोसेसर से लैस दो स्मार्टफोन लाने की बात कही गई थी। इन मिड-रेंज हैंडसेट का कोडनेम 'Comet' और 'Sirius' बताया गया था। स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, ओलेड डिस्प्ले, ऑलवेज ऑन फीचर और नॉच डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, 3120 एमएएच बैटरी, पोर्ट्रेट मोड और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस Xiaomi Sirius तो Xiaomi Mi 8 SE निकला, जिसे मई में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi 'Comet' को अब तक नहीं पेश किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, ओलेड डिस्प्ले, ऑलवेज ऑन फीचर, डुअल सिम, 3100 एमएएच बैटरी, आईआर ब्लास्टर और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन में एनएफसी सपोर्ट नहीं होगा और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी कोई अलग स्लॉट नहीं दिया जाएगा।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Smartphone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.