Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने के लिए Xiaomi, Vivo और Oppo लेकर आएंगे अपने स्लिम स्मार्टफोन!

यह भी दावा किया गया है कि Samsung का अपकमिंग S25 Edge 3786mAh की रेटेड कैपेसिटी की बैटरी के साथ आएगा, जिसकी टिपिकल वैल्यू 3900mAh होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 21:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi, Vivo और Oppo भविष्य में अपने स्लिम बिल्ड वाले फोन लॉन्च करेंगी
  • ये स्मार्टफोन मिड-रेंज और सब-सीरीज मॉडल्स हो सकते हैं
  • हालांकि, इनमें Samsung और Apple से बेहतर बैटरी शामिल होगी

Samsung ने Galaxy S25 Edge (ऊपर फोटो में) को हाल ही में टीज किया था

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बुधवार, 22 जनवरी को Galaxy Unpacked इवेंट में फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज से पर्दा उठाया। सीरीज में तीन मॉडल्स - Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। इसके अलावा, आने वाले महीनों में कंपनी इसी लाइनअप में पहली बार एक बिल्कुल नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है, जिसे Galaxy S25 Edge कहा जाएगा। यह स्मार्टफोन तुलनात्मक रूप से बहुत पतला और लाइटवेट होगा। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ अन्य ब्रांड्स भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं और आने वाले समय में अपने स्लिम बिल्ड वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। पहले इनमें Apple का नाम शामिल था, लेकिन अब, एक लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि Xiaomi, Vivo और Oppo भी जल्द अपना स्लिम स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं।

चीन के पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि Xiaomi, Vivo और Oppo भविष्य में अपने स्लिम बिल्ड वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। उसने यह भी कहा कि आने वाले स्मार्टफोन मिड-रेंज और सब-सीरीज मॉडल्स होंगे, लेकिन उनमें Samsung और Apple से बेहतर बैटरी शामिल होगी।
Advertisement

इसी पोस्ट में टिप्सटर ने यह भी दावा किया कि Samsung का अपकमिंग S25 Edge 3786mAh की रेटेड कैपेसिटी की बैटरी के साथ आएगा, जिसकी टिपिकल वैल्यू 3900mAh होगी। यह भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में 4.47GHz हाई-फ्रीक्वेंसी वर्जन वाला Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, फोन के बेहद पतले बेजल्स वाले 6.7-इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद जताई गई है।

इससे पहले खबर थी कि इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। इसकी मोटाई मात्र 6.4mm होगी और यह इसी साल मई में लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

बता दें कि इससे पहले अफवाह थी कि Apple भी एक पतले iPhone 17 Air या iPhone 17 Slim वेरिएंट पर काम कर रही है, जो कि अन्य iPhone 17 लाइनअप के मॉडल्स की तुलना में पतला होगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस तरह कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement

Samsung ने बुधवार को Galaxy Unpacked इवेंट में One UI 7 वर्जन के साथ Samsung Galaxy S25 सीरीज की घोषणा की, जिसमें Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। भारत में इनकी कीमतें क्रमश: 80,999 रुपये, 99,999 रुपये और 1,26,999 रुपये से शुरू होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.