Xiaomi की इस टेक्नोलॉजी से 19 मिनट में चार्ज होगी 4,000 एमएएच की बैटरी

मई में कंपनी ने मी 30 वॉट वायरलेस चार्जर पेश किया था और फिर अगस्त में मी 10 अल्ट्रा के साथ 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट को पेश किया गया। यह फोन 120 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2020 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने यूट्यूब चैनल पर वीडियो के जरिए इस टेक्नोलॉजी का किया है प्रदर्श
  • कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया थी 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी
  • Mi 10 Pro स्मार्टफोन पर इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दिखाया गया है

कंपनी ने वीबो पर पेश की है 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Xiaomi ने अपनी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के जरिए 80 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी का ऐलान कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी 4,000 एमएएच बैटरी क्षमता के स्मार्टफोन को महज 19 मिनट में फुल चार्ज कर देगी। हालांकि, कंपनी द्वारा 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी का ऐलान करते हुए यह भी कहा कि वायरलेस चार्जिंग जल्द ही वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी को खत्म कर देगी। शाओमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी साझा की है, जिसमें Mi 10 Pro स्मार्टफोन पर इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दिखाया गया है।

Xiaomi के वीबो पोस्ट में एक पोस्टर भी  साझा किया गया है, जिसमें 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर जानकारी दी  गई है कि यह 4,000 एमएएच बैटरी को 19 मिनट में चार्ज कर सकती है। यह टेक्नोलॉजी 8 मिनट के अंदर 0 से 50 प्रतिशत तक बैटरी को चार्ज कर देती है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह खुलासा नहीं किया है कि यह 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग क्षमता किस फोन में सपोर्ट करेगी या फिर फोन से पहले कंपनी वायरलेस चार्जर को लॉन्च करने वाली है। शाओमी का मानना है कि वायरलेस चार्जिंग जल्द ही वायर्ड चार्जिंग की जगह ले सकती है।
 
वीबो पोस्ट के जरिए फिलहाल यही जानकारियां हैं जिन्हें अभी सार्वजनिक किया गया है। शाओमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस टेक्नोलॉजी को काम करते हुए दिखाया है। कंपनी ने इसे मॉडिफाइड मी 10 प्रो पर काम करते हुए दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह फोन 1 मिनट के अंदर 0 से 10 प्रतिशत चार्ज हो गया है। वहीं 8 मिनट के अंदर 10 से 50 प्रतिशत चार्ज हो गया है, जबकि 100 प्रतिशत चार्ज होने में फोन ने केवल 19 मिनट ही लिए हैं। मॉडिफाइड मी 10 प्रो को वायरलेस चार्जिंग स्टैंड पर रखे देखा जा सकता है, जो कि साझा किए पोस्टर में भी दिखाया गया है।

आपको बता दें, कंपनी ने मार्च में 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की थी। मई में कंपनी ने मी 30 वॉट वायरलेस चार्जर पेश किया था और फिर अगस्त में मी 10 अल्ट्रा के साथ 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट को पेश किया गया। यह फोन 120 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसी महीने शाओमी ने 55 वॉट वायरलेस चार्जिंग स्टैंड को लॉन्च किया। वहीं, सितंबर में कंपनी ने 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग पावर बैंक को लॉन्च किया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi 80W fast wireless charging, Mi 10 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.