Xiaomi Mi 9 Lite होगा 16 सितंबर को लॉन्च

Xiaomi Mi 9 Lite Launch Date: शाओमी मी 9 लाइट लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है, जानें हैंडसेट के बारे में विस्तार से। Mi 9 Lite इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए Mi CC9 का ही एक अवतार हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 सितंबर 2019 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Mi 9 Lite Launch Date का पता चला
  • Mi CC9 का ही एक अवतार हो सकता है मी 9 लाइट
  • मी फोरम पर हुई शाओमी मी 9 लाइट के लॉन्च तारीख की घोषणा

Xiaomi Mi 9 Lite: शाओमी मी 9 लाइट होगा 16 सितंबर को लॉन्च

Xiaomi Mi 9 Lite Launch Date: शाओमी मी 9 लाइट को स्पेन में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि Mi 9 Lite स्मार्टफोन इस साल के शुरुआत में चीनी मार्केट में लॉन्च हुए Mi CC9 का ही एक अवतार हो सकता है। कहा जा रहा है कि मी सीसी9 की तरह शाओमी मी 9 लाइट में भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Mi 9 Lite को हाल ही में थाईलैंड एनबीटीसी साइट पर लिस्ट किया गया था।

मी फोरम पेज पर इस बात की पुष्टि की गई है कि शाओमी मी 9 लाइट को स्पेन में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi पहले ही कई मार्केट में Mi 9, Mi 9T और Mi 9T Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है और अब कंपनी Mi 9 Lite को सबसे पहले स्पेन में लॉन्च करने की तैयारी में है। मी 9 लाइट को थाईलैंड एनबीटीसी साइट पर समान मॉडल नंबर M1904F3BG के साथ लिस्ट किया गया था, इसी मॉडल नंबर के साथ Mi CC9 को भी लिस्ट किया गया था। इसके बाद से ऐसा कहा जा रहा है शाओमी मी 9 लाइट कंपनी के मी सीसी9 का ही एक अवतार हो सकता है।
Advertisement

याद करा दें कि शाओमी मी सीसी9 को चीनी मार्केट में 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया था। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह ब्लू प्लानेट, डार्क प्रिंस और व्हाइट लवर रंग में उपलब्ध होगा।
 

Xiaomi Mi 9 Lite उर्फ Mi CC9 specifications

मी 9 लाइट के स्पेसिफिकेशन मी सीसी9 के समान हो सकते हैं। मी सीसी9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। साथ में 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.9 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। रियर कैमरा सेटअप सुपर नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड बोकेह, एचडीआर, पनोरमा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर से लैस है।

यह फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है। इसका अपर्चर एफ /2.0 है। फ्रंट कैमरा मीमोजी शूटिंग, एआई पोर्ट्रेट मोड, 3डी ब्यूटी, फ्रंट पनोरमा, गेसचर फोटो, फ्रंट एचडीआर, फ्रंट स्क्रीन फिल, फेस रिकग्निशन, एआई स्मार्ट ब्यूटी और कई अन्य फीचर से लैस है।
Advertisement

Mi CC9 की बैटरी 4,030 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी शामिल हैं। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, गेम टर्बो 2.0 मोड और हाई-रेज़ ऑडियो के साथ आता है। फोन का वज़न 179 ग्राम है और डाइमेंशन 156.8x74.5x8.67 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.