Redmi 9i की सेल आज दोपहर 12 बजे, कीमत 8,299 रुपये से शुरू

Redmi 9i की शुरुआती कीमत 8,299 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,299 रुपये में खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन रंग में मिलेगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9i में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे तीन कलर ऑप्शन
  • रेडमी 9आई में मौजूद है 5,000 एमएएच बैटरी
  • रेडमी 9आई में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा Redmi 9i

Redmi 9i स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Mi.com के माध्यम से शुरू होने जा रही है। रेडमी 9आई स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और यह फोर दो वेरिएंट में आता है। दोनों ही वेरिएंट आज खरीद के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। रेडमी 9आई स्मार्टफोन Xiaomi के Redmi 9 सीरीज़ का हिस्सा है, जिसमें पहले से ही Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। रेडमी 9आई एंट्री लेवल हैंडसेट है, जो कि तीन कलर ऑप्शन में आता है।
 

Redmi 9i price in India, availability

जैसे कि हमने बताया Redmi 9i की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाने वाली है। कीमत की बात करें, तो रेडमी 9आई की शुरुआती कीमत 8,299 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,299 रुपये में खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन रंग में मिलेगा।
 

Redmi 9i specifications

डुअल-सिम Redmi 9i एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए रेडमी 9आई में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे नॉच में जगह मिली है। फोन की स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Redmi 9i के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, 4जी, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। जायरो  सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और ई-कंपास फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

रेडमी 9आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर और वज़न 194 ग्राम।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.