Xiaomi का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन इस साल आएगा भारत

Redmi के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 7 अगस्त 2019 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ISOCELL Bright GW1 में 1/1.7 इंच सेंसर है
  • रियलमी भी 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन लाएगी
  • 100 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन भी लाएगी Xiaomi
Xiaomi ने बुधवार को अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन रेडमी सब-ब्रांड का हिस्सा होगा और इसमें सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा। शाओमी ने यह भी जानकारी दी है कि रेडमी के 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को भारतीय मार्केट में 2019 की चौथी तिमाही में लाया जाएगा। यानी हम इस हैंडसेट को अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त शाओमी ने यह भी खुलासा किया है कि वह 100 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन भी लाएगी। इस शाओमी स्मार्टफोन में एक 108 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL सेंसर इस्तेमाल होगा। हालांकि, इस फोन के लॉन्च के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

चीनी कंपनी ने वीबो पोस्ट के ज़रिए अपने रेडमी और मी फोन के बारे में खुलासा किया। कंपनी ने फोन के बारे में तो कुछ नहीं बताया, सिर्फ सेंसर्स के बारे में बात की। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि शाओमी के 100 मेगापिक्सल कैमरा फोन में कौन-सा सेंसर इस्तेमाल होगा।
Advertisement

हमें यह ज़रूर पता है कि रेडमी के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल होगा। इस सेंसर को मई महीने ही लॉन्च किया गया था।

सैमसंग की वेबसाइट के मुताबिक, “ISOCELL Bright GW1 64 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला इमेज सेंसर है। इसे हर परिस्थिति में ब्राइट और शार्प तस्वीरें लेने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह टेट्रासेल और 3डी एचडीआर टेक्नोलॉजी के ज़रिए संभव है।” आगे लिखा गया है “ISOCELL Bright GW1 सेंसर में 0.8um पिक्सल आइसोसेल प्लस टेक्नोलॉजी है जो लाइट सेंसेटिविटी को बढ़ाता है।”
Advertisement

Samsung ISOCELL Bright GW1 में 1/1.7 इंच सेंसर है। सेंसर ज़्यादा डिटेल के साथ तस्वीरें कैपचर करने के लिए हाइब्रिड 3डी एचडीआर को सपोर्ट करता है।
Advertisement

वहीं, रियलमी भी अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन के पक्ष में माहौला बना रही है। इशारा मिला है कि फोन को Realme 5 के नाम से जाना जाएगा। मार्केट में शाओमी और रियलमी फोन के बीच भिड़ंत होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Xiaomi, Redmi 64 megapixel camera phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.