Xiaomi के इन स्मार्टफोन को मीयूआई 9 के बाद नहीं मिलेगा कोई अपडेट

अपने पुराने स्मार्टफोन को ताजा सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सपोर्ट जारी किया था। अब शाओमी ने अपने छह लोकप्रिय डिवाइस के लिए भविष्य में मीयूआई अपडेट ना मिलने की घोषणा की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2017 16:31 IST
अपने पुराने स्मार्टफोन को ताजा सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सपोर्ट जारी किया था। अब शाओमी ने अपने छह लोकप्रिय डिवाइस के लिए भविष्य में मीयूआई अपडेट ना मिलने की घोषणा की है। इन डिवाइस में मी 2/2एस, मी 4आई, रेडमी नोट 4जी, रेडमी 2, रेडमी 2 प्राइम और मी नोट शामिल हैं। इन छह स्मार्टफोन को मीयूआई9 अपडेट के तौर पर आख़िरी स्टेबल रॉम अपडेट मिलेगा।

शाओमी ने एक फोरम पोस्ट के जरिए अपने ताजा कदम की पुष्टि की और बताया कि पुराने डिवाइस को अब कोई क्लोज़्ड बीटा और पब्लिक बीटा वर्ज़न अपडेट नहीं मिलेगा। इसके अलावा, इन सभी डिवाइस को आख़िरी बीटा वर्ज़न के तौर पर मीयूआई ग्लोबल बीटा रॉम 7.11 दिया गया है। बीज़िंग की कंपनी इन स्मार्टफोन को मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम चरणबद्ध तरीके से जारी करेगी। अपडेट को दिसंबर से जनवरी के बीच ओवर-द-एयर (ओटीए) के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

अगर आपके पुराने डिवाइस को अभी मीयूआई9 ग्लोबल बीटा रॉम अपडेट नहीं मिला है तो शाओमी जल्द ही आपको मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम के लिए प्रक्रिया बताएगी।

शाओमी की मीयूआई टीम ने अपनी फोरम पोस्ट में कहा, ''सभी यूज़र के लिए एक बेहतर सिस्टम अनुभव के लिए मीयूआई की परफॉर्मेंस में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि, मीयूआई की बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए हमें एक लंबे विचार-विमर्श के बाद (डिवाइस के रिलीज़ का समय, एक्टिव यूज़र, हार्डवेयर परफॉर्मेंस के बारे में) इन छह डिवाइस के लिए अपडेट रोकने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा।''
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि शाओमी के पुराने हैंडसेट की लिस्ट में मी 2/2एस स्मार्टफोन शामिल है जिसे पांच से पहले- 2012 में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में लॉन्च के समय एड्रॉयड 4.1 जेलीबीन आधारित मीयूआई 5.0 दिया गया था।
Advertisement

शाओमी ने इसी महीने रेडमी नोट 4, मी मैक्स 2 और मी मिक्स 2 डिवाइस के लिए मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट जारी किया था। नए मीयूआई वर्ज़न के साथ ही नोटिफिकेशन अलर्ट, स्पिलिट स्क्रीन, एनिमेटेड आइकन और स्मार्ट फोटो एडिटिंग जैसे विकल्प भी आए हैं। कंपनी ने एक स्मार्ट ऐप लॉन्चर भी दिया है जिससे होम स्क्रीन से ही ऐप का पता चल जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.