Xiaomi के Mi 30W Wireless Charger की ओपन सेल शुरू

मी 30वॉट वायरलेस चार्जर में एक बिल्ट-इन कूलिंग फैन है जो डिवाइस को ज़्यादा गर्म होने से रोकता है। इसमें वर्टिकल एयर डक्ट डिज़ाइन मौज़ूद है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 28 जुलाई 2020 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Mi 30W Wireless Charger ची स्टेंडर्ड पर आधारित है
  • Mi 30W Wireless Charger 2,299 रुपये में बिकेगा।
  • इस चार्जर की भिड़ंत OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger से
Xiaomi का Mi 30W Wireless Charger ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी जानकारी Xiaomi ने सोशल मीडिया पर दी। बिल्ट-इन कूलिंग फैन के साथ आने वाला यह ची सर्टिफाइड चार्जर कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शाओमी का यह वायरलेस चार्जर मई महीने में लॉन्च किया गया था। यह अनोखे टिल्ट डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें पांच लेयर की प्रोटेक्शन का दावा है। मार्केट में मी 30 वॉट वायरलेस चार्जर की भिड़ंत OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger से है जिसे अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था।
 

Mi 30W Wireless Charger price, availability

जब मई महीने में मी 30 वॉट वायरलेस चार्जर को मई महीने में लॉन्च किया गया था तो डिवाइस को 1,999 रुपये की स्पेशल प्री-ऑर्डर प्राइस में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब यह डिवाइस 2,299 रुपये में बिकेगा।
Advertisement

Xiaomi ने आज ट्विटर पर इस प्रोडक्ट की ओपन सेल का ऐलान किया।
 

Mi 30W Wireless Charger specifications, features

मी 30वॉट वायरलेस चार्जर में एक बिल्ट-इन कूलिंग फैन है जो डिवाइस को ज़्यादा गर्म होने से रोकता है। इसमें वर्टिकल एयर डक्ट डिज़ाइन मौज़ूद है। यह हवा को कनेक्टेड फोन में सीधे भेजता है और गर्माहट को मैनेज करता है। Mi 30W Wireless Charger ची स्टेंडर्ड पर आधारित है। इसका मतलब है कि इस वायरलेस चार्जर का इस्तेमाल Mi 10 5G को चार्ज करने के अलावा Apple और Samsung जैसी कंपनियों के वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस के लिए हो सकता है। चार्जर से 30 वॉट तक की वायरलेस चार्जिंग मिलती है। लेकिन गैर-शाओमी फोन के लिए 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग मौज़ूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  2. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  3. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  4. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  5. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  6. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  7. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  9. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  10. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.