Mi 10 अब Flipkart पर भी होगा खरीद के लिए उपलब्ध

Flipkart सेल ऑफर्स की बात करें, तो मी 10 खरीद पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा, जबकि Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 में दी गई है 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी
  • मी 10 में मौजूद है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है Mi 10 फोन

Mi 10 स्मार्टफोन अब Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी जानकारी खुद Xiaomi ने अपने Mi India ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। यह स्मार्टफोन भारत में पहले Amazon और Mi.com पर खरीद के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब Flipkart को भी इस रीटेलर्स की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। मी 10 के दोनों 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। इसके अलावा, फोन में फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं जैसे 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और हाई-रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले।
 

Mi 10 price in India, availability, sale offers

भारत में मी 10 की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 128 जीबी वेरिएंट का है। ग्राहक 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Mi 10 के दोनों ही वेरिएंट Flipkart, Amazon और Mi.com वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कलर ऑप्शन की बात करें, तो जैसे कि हमने आपको इसमें दो ऑप्शन मिलेंगे वो हैं  कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे।
Advertisement
 

Flipkart सेल ऑफर्स की बात करें, तो मी 10 खरीद पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा, जबकि Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा प्रति माह 5,275 रुपये की शुरुआती राशि के साथ आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प प्राप्त होगा। 256 जीबी स्टोरेज मॉडल पर 16,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।
 

Xiaomi Mi 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है।
Advertisement

फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा सेंसर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरे 2 मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10, Mi 10 price in India, Mi 10 specifications, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.