Xiaomi ने रिपब्लिक डे सेल के साथ भारत में बेचे 10 लाख से अधिक डिवाइसेज

कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। शाओमी की रिपब्लिक डे सेल 26 से 30 जनवरी तक चली थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 21:28 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है
  • शाओमी स्मार्टफोन्स से लेकर स्मार्ट टीवी तक बनाती है
  • इसने अपनी वर्कफोर्स को लगभग 15 प्रतिशत घटाने की योजना बनाई है

कंपनी के Redmi स्मार्टफोन्स भारत में अधिक बिकते हैं

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने रिपब्लिक डे पर सेल के दौरान भारत में 10 लाख से अधिक डिवाइसेज की बिक्री की है। शाओमी के पास लगभग प्रत्येक प्राइस सेगमेंट और कैटेगरी में स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज हैं। कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। शाओमी की रिपब्लिक डे सेल 26 से 30 जनवरी तक चली थी। 

इस सेल के दौरान शाओमी ने अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की पेशकश की थी। कंपनी ने बताया है कि उसने रिपब्लिक डे में 10 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स बेचे हैं। हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी कि प्रत्येक प्रोडक्ट की कितनी यूनिट्स बिकी हैं। शाओमी स्मार्टफोन्स से लेकर स्मार्ट टीवी तक बनाती है। कंपनी के Redmi स्मार्टफोन्स भारत में अधिक बिकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में शाओमी ने Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च की थी। इसे स्मार्टफोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
Advertisement

कंपनी ने ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और कंपनी की भारतीय यूनिट के पूर्व हेड, Manu Kumar Jain ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। वह शाओमी के साथ नौ वर्ष से जुड़े थे। कंपनी का भारत में फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के कथित उल्लंघन को लेकर एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के साथ कानूनी विवाद चल रहा है। Jain ने एक ट्वीट में कहा था, "पिछले नौ वर्षों में मुझे बहुत सहयोग मिला है और गुडबाय कहना बहुत मुश्किल है। आप सभी का धन्यवाद। यात्रा की समाप्ति एक नई यात्रा की शुरुआत भी होती है।" 

भारत में कंपनी के बिजनेस को मजबूत बनाने में जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें लगभग पांच वर्ष पहले शाओमी का ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। वह भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में शाओमी के बिजनेस की कमान संभाल रहे थे। जैन ने कहा, "हमारा बिजनेस बढ़ने के साथ भारत में 50,000 से अधिक जॉब्स जेनरेट करने में मदद मिली है।" Xiaomi ने पिछले महीने अपनी कई यूनिट्स से वर्कर्स की छंटनी शुरू की थी। कंपनी ने अपनी वर्कफोर्स को लगभग 15 प्रतिशत घटाने की योजना बनाई है। कंपनी के इस फैसले से हजारों वर्कर्स पर असर पड़ सकता है। चीन में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया था। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड घट गई थी। हालांकि, शाओमी ने यूरोप में मार्केट शेयर बढ़ाने में सफलता पाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, devices, Xiaomi, China, Market, Redmi, TV, Discount, Workers, Cost, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.