Xiaomi के दो 5G स्मार्टफोन पर चल रहा है काम, हो सकते हैं Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro

3C लिस्टिंग में शामिल दोनों शाओमी स्मार्टफोन को Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro बताया गया है। दोनों स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के दोनों फोन करेंगे 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट
  • Redmi Note 10, Note 10 Pro 5G हो सकते हैं दोनों स्मार्टफोन
  • कंपनी का कहना है कि चीन के लिए केवल 5जी मॉडल पर करेंगे ध्यान केंद्रित

Xiaomi Redmi Note 10 और Note 10 Pro फोन 5G कनेक्टिविटी से होंगे लैस

Xiaomi दो नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जिनमें 5G सपोर्ट शामिल होगा। चीन के रेग्युलेटरी एजेंसी 3C की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दो अज्ञात शाओमी स्मार्टफोन देखे गए हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किए गए दो शाओमी स्मार्टफोन Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro 5G  है, जो जल्द ही चीन में लॉन्च होंगे। Xiaomi के एक कार्यकारी ने कुछ दिनों पहले यह खुलासा किया था कि कंपनी Redmi Note 9 सीरीज़ को चीन में लॉन्च नहीं करेगी, क्योंकि कंपनी चीनी बाजार के लिए 5जी मॉडलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

3C में दोनों फोन को मॉडल नंबर M2004J7AC और M2004J7BC के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन के नाम और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें फोन में 5G सपोर्ट शामिल होने का पता चलता है। FoneArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए दोनों फोन रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 प्रो हो सकते हैं।
 

रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi चीन में 5G सपोर्ट के साथ Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro 5G फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है क्योंकि कंपनी चीनी बाज़ार के लिए 5G मॉडल पर ध्यान केंद्रित करेगी। दिलचस्प बात यह है कि रेडमी के निदेशक लू वेइबिंग ने मार्च में कहा था कि कंपनी चीन में 5जी प्रोडक्ट्स बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि (अनुवादित) रेडमी नोट 9 सीरीज़ को केवल विदेशी बाजार में बेचा जाएगा।

इस बीच Weibo पर एक टिप्सटर, Digital Chat Station (अनुवादित) ने दावा किया कि है कि मॉडल नंबर M2004J7AC और M2004J7BC के साथ दोनों Xiaomi फोन क्रमशः 22.5W और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेंगे। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि फोन MediaTek 800 चिपसेट (अनुवादित) पर काम करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 हजार से भी सस्ता मिल रहा iPhone, दिवाली के बाद यहां आया बंपर डिस्काउंट
  2. Apple के नए iPad Pro में दिया जा सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 में मिल सकता है 6.5 इंच LTPS डिस्प्ले
  2. 300-इंच साइज में देखें मूवी और खेलें गेम्स, XElectron ने भारत में लॉन्च किए 2 LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत
  3. Samsung ने दिखाया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का डिजाइन, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 15 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दीवार को बनाओ 100-इंच का TV, Portronics ने लॉन्च किया Android TV वाला पोर्टेबल LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत
  6. iPhone 20 यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बदलकर रख देगा? एक नई टेक्नोलॉजी पर तेजी से हो रहा है काम
  7. Mobile के लिए आया बिस्तर: 7 दिन फोन को सुलाओ और जीतो बड़े इनाम!
  8. क्या IIT, IIM का जलवा हो रहा कम? Apple, Nvidia में 30% से ज्यादा कर्मचारी आ रहे टियर-3 कॉलेजों से
  9. 2022 के बाद सबसे बड़ा लेऑफ, Amazon निकालेगा 30 हजार कर्मचारी, इन डिपार्टमेंट्स पर गिरेगी गाज
  10. Moto X70 Air हुआ 50MP सेल्फी कैमरा और 4800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.