Xiaomi 21 जून को उठाएगी नए स्मार्टफोन से पर्दा, Mi CC9 और Mi CC9e हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi ने इस बात का खुलासा किया है कि कंपनी शुक्रवार यानी 21 जून 2019 को चीन में नए-सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2019 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Mi CC9e में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच हो सकता है
  • Meitu के साथ मिलकर शाओमी उतार सकती है नए स्मार्टफोन
  • भारतीय समयानुसार सुबह 07:30 बजे शुरू होगा Xiaomi का लॉन्च इवेंट

Xiaomi 21 जून को उठाएगी नए स्मार्टफोन से पर्दा, Mi CC9 और Mi CC9e हो सकते हैं लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Xiaomishka

Xiaomi ने इस बात का खुलासा किया है कि कंपनी शुक्रवार यानी 21 जून 2019 को चीन में नए-सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। शाओमी ने अपने आधिकारिक वीबो पेज़ पर लॉन्च इवेंट का टीज़र जारी करके बताया कि इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 07:30 बजे होगी। Xiaomi के वीबो पेज़ पर जारी किए टीज़र इस बात की ओर संकेत दे रहे हैं कि Xiaomi मेतू हार्डवेयर टीम की मदद से नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। कंपनी ने पिछले साल इसे अधिगृहीत किया था। मेतू के आधिकारिक वीबो अकाउंट ने भी Xiaomi के लॉन्च पोस्ट को शेयर किया।

वीबो अकाउंट पर एक पोस्ट में Xiaomi ने कहा कि कंपनी शुक्रवार सुबह नए सीरीज़ के फोन से पर्दा उठाने वाली है। पोस्ट को Xiaomi प्रबंधक जिसमें कंपनी के सीईओ ली जून और मेतू के आधिकारिक वीबो अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि आगामी स्मार्टफोन Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e हो सकते हैं। नए स्मार्टफोन सेल्फी केंद्रित होंगे साथ ही इनमें मेतू कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में मेतू हार्डवेयर टीम को अधिगृहीत किया था।
Advertisement

Xiaomi Mi CC9 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें Asus ZenFone 6 उर्फ Asus 6Z की तरह मोटराइज्ड फ्लिप कैमरा दिया जा सकता है। फ्लिप कैमरा मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। नए स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर Xiaomi Mi CC9e में फ्लिप कैमरा की जगह वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है।
Advertisement
 

Mi CC9e में वाटरड्रॉप नॉच की मिली झलक
Photo Credit: TEENA

इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और टेलीफोटो कैमरा है। इस बीच एक नया Xiaomi फोन टीना पर लिस्ट किया गया है, ऐसा माना जा रहा है कि यह MI CC9e है। टीना लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.