50MP कैमरा वाली Redmi 13C सीरीज की पहली ही सेल में बिक गईं 3 लाख यूनिट्स

Redmi 13C के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और टॉप-एंड 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 21:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13C और 13C 5G की पहली सेल के दौरान 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं
  • Redmi 13C की पहली सेल मंगलवार, 12 दिसंबर को थी
  • Redmi 13C 5G को पहली बार शनिवार, 16 दिसंबर को सेल पर लाया गया था

Redmi 13C को 4G और 5G, दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है

Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में Redmi 13C सीरीज को लॉन्च किया था, जिनमें Redmi 13C 4G के साथ इसी का एक 5G वेरिएंट शामिल है। दोनों में काफी समानताओं के साथ मुख्य रूप से कनेक्टिविटी सपोर्ट का अंतर है। हाल ही में दोनों स्मार्टफोन के अलग-अलग दिन में पहली सेल आयोजित की गई थी और अब, Xiaomi ने दावा किया है कि इस दौरान Redmi 13C सीरीज के 3 लाख यूनिट्स बिके थे। Redmi 13C सीरीज के दोनों मॉडल 6.74-इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 50MP प्राइमरी रियर कैमरा से लैस आते हैं। हालांकि, चिपसेट, फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा सेटअप में कुछ अंतर हैं।

Xiaomi के अनुसार, Redmi 13C और  Redmi 13C 5G की पहली सेल के दौरान 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थी। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन की सेल अलग-अलग दिन आयोजित की गई थीं। Redmi 13C की पहली सेल मंगलवार, 12 दिसंबर को थी, जबकि Redmi 13C 5G को पहली बार शनिवार, 16 दिसंबर को सेल पर लाया गया था। शाओमी के अनुसार, इन आंकड़ों का सोर्स कंपनी का 'इंटरनल डेटा' है।
Advertisement

फिलहाल इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है कि 3 लाख से ज्यादा इन बिक चुकी इन यूनिट्स में से 4G और 5G वेरिएंट्स की संख्या कितनी थी। बता दें कि Redmi 13C सीरीज वर्तमान में ऑनलाइन Mi.com और Amazon India पर उपलब्ध है और साथ ही इन्हें Xiaomi के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।
 

Redmi 13C series price in India

Redmi 13C के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और टॉप-एंड 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है।
Advertisement

वहीं, Redmi 13C 5G के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 और 8GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।
 

Redmi 13C series specifications

Redmi 13C सीरीज में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 450 nits तक है। 4G वेरिएंट MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है, जबकि 5G वेरिएंट में  Dimensity 6100+ SoC मिलता है। दोनों मॉडल्स में 50MP मेन कैमरा के साथ एक 0.08MP सेंसर शामिल है, लेकिन 4G वेरिएंट में एक अतिरिक्त 2MP कैमरा सेंसर भी मौजूद है। इसके अलावा, जहां एक ओर 4G वेरिएंट में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, 5G वेरिएंट 5MP फ्रंट कैमरा से लैस आता है।
Advertisement

 दोनों वेरिएंट्स में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के साथ सिर्फ 10W चार्जर ही आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Supports most 5G bands
  • Full-HD video streaming
  • Bad
  • Plenty of bloatware
  • Spammy notifications
  • Display could be brighter
  • Soft speaker
  • Poor camera performance
  • Slow charging with packaged charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.