चाइनीज समेत विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन में होगा भारतीय नेविगेशन सिस्टम - NavIC

देश में NavIC का सीमित इस्तेमाल पहले से होता आ रहा है। इसे पब्लिक व्हीकल लोकेशन ट्रैकर्स के लिए अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 21:13 IST
ख़ास बातें
  • कंपनियों ने सरकार से डेडलाइन को 2025 तक बढ़ाने के लिए कहा था
  • जनवरी, 2025 तक अपने नए 5G फोन पर NavIC को लागू करेंगी कंपनियां
  • देश में NavIC का सीमित इस्तेमाल पहले से होता आ रहा है

देश में NavIC का सीमित इस्तेमाल पहले से होता आ रहा है

Samsung, Xiaomi और Apple जैसे ब्रांड्स ने भारत सरकार से जनवरी, 2025 तक अपने फोन को भारतीय स्पेस एजेंसी - ISRO द्वारा डेवलप नेविगेशन सिस्टम NavIC के लिए तैयार करने का वादा किया है। बता दें कि भारत सरकार कथित तौर पर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को कुछ महीनों के भीतर स्मार्टफोन को अपने घरेलू नेविगेशन सिस्टम के अनुकूल बनाने के लिए कह रही है, जबकि कंपनियों का कहना है कि इसके लिए स्मार्टफोन्स के हार्डवेयर में बदलाव की आवश्यकता है, जिसमें और लंबा समय लगेगा। कंपनियों ने सरकार से डेडलाइन को 2025 तक बढ़ाने के लिए कहा थी।

Business Standard के अनुसार, भारत सरकार द्वारा स्मार्टफोन कंपनियों को NavIC के लिए स्मार्टफोन्स तैयार करने पर जोर देने के बाद, कंपनियों ने कहा है कि वे 1 जनवरी, 2025 तक अपने नए 5G स्मार्टफोन पर इस घरेलू नेविगेशन सिस्टम को लागू करेंगी। बता दें कि भारत सरकार स्मार्टफोन्स पर उपयोग किए जाने वाले यूएस ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) सहित विदेशी प्रणालियों पर निर्भरता कम करना चाहती है। सरकार का कहना है कि NavIC अधिक सटीक घरेलू नेविगेशन प्रदान करता है और इसके उपयोग से अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।
Advertisement

सरकार ने NavIC सपोर्ट लागू करने के लिए लिए कथित तौर पर 1 जनवरी, 2023 की डेडलाइन रखी थी, जिससे Apple, Samsung, Xiaomi आदि ब्रांड थोड़े चिंतित थे। कंपनियों का कहना है कि नया नेविगेशन सिस्टम लागू करने के लिए उन्हें हार्डवेयर में बदलाव करने होंगे, और साथ ही डिवाइस को कई तरह की टेस्टिंग से गुजारना होगा। इन कंपनियों का यह भी कहना था कि इन सभी से कॉस्ट पर भी प्रभाव पड़ेगा। कॉस्ट, क्लीयरेंस, टेस्ट और रिसर्च आदि की वजह से कंपनियों ने सरकार से डेडलाइन को 1 जनवरी, 2025 तक बढ़ाने का अनुरोध किया था।

देश में NavIC का सीमित इस्तेमाल पहले से होता आ रहा है। इसे पब्लिक व्हीकल लोकेशन ट्रैकर्स के लिए अनिवार्य किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Navic, NavIC Satellite Constellation, NAVIC system, ISRO

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.