Xiaomi की एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाने की तैयारी, सामने आई जानकारी

चीनी पब्लिकेशन CNMO ने एक अलग रिपोर्ट साझा की है, जिससे लग रहा है कि Mi 10 Pro+ स्मार्टफोन के लिए विज्ञापन साझा किया गया है, जिसके साथ एक स्लोगन दिया गया है जो है - "व्यू ओव द वर्ल्ड" (अनुवाद)।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • MIIT वेबसाइट पर लिस्ट हुआ एक अज्ञात स्मार्टफोन
  • यह स्मार्टफोन Mi CC10, Mi MIX 4, या फिर Mi 10 Pro+ हो सकता है
  • Xiaomi ने तीनों स्मार्टफोन को लेकर नहीं दी कोई जानकारी

Mi 10 Pro का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है Mi 10 Pro+

Xiaomi कथित तौर पर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो Mi CC10, Mi MIX 4, या फिर Mi 10 Pro+ हो सकता है। जाने-माने टिप्सटर के अनुसार, यह फोन मॉडल नंबर M2007J1SC के साथ चीनी सर्टिफिकेशन अथॉरिटी MIIT वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है जो कि ऊपर दिए गए तीन फोन में से एक हो सकता है। इन स्मार्टफोन के नाम फिलहाल ऑफिशियल नहीं किए गए हैं। M2007J1SC की लिस्टिंग की बात करें, तो इसमें फोन 5जी सपोर्ट के साथ लिस्ट है हालांकि इसके अलावा अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं होता है। वहीं, टिप्सटर ने अपने एक पुराने पोस्ट में यह जानकारी दी थी कि यह फोन चीन में अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Digital Chat Station (अनुवाद) टिप्सटर के वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi स्मार्टफोन मॉडल नंबर M2007J1SC के साथ MIIT वेबसाइट पर लिस्ट है, जिससे इसमें 5G और LTE सपोर्ट होने की जानकारी मिली है। यह मॉडल नंबर Mi CC10 का हो सकता है, या फिर Mi MIX 4 या फिर Mi 10 Pro+ भी हो सकता है। इस प्वाइंट पर कुछ भी निश्चित रूप से कहा नहीं जा सकता। संभावना तो यह भी है कि यह शाओमी का एक बिल्कुल ही अलग स्मार्टफोन हो, लेकिन ऐसा होने की उम्मीद थोड़ी कम है।

नए पोस्ट के साथ-साथ टिप्सटर ने अपने पुराने पोस्ट में यह भी उल्लेख किया है कि इस मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, शाओमी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही मी सीसी10 और मी मिक्स 4 के बारे में कोई जानकारी दी है।

चीनी पब्लिकेशन CNMO ने एक अलग रिपोर्ट साझा की है, जिससे लग रहा है कि Mi 10 Pro+ स्मार्टफोन के लिए विज्ञापन साझा किया गया है, जिसके साथ एक स्लोगन दिया गया है जो है - "व्यू ओव द वर्ल्ड" (अनुवाद)। इसमें यह भी बताया गया है कि फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 100 मेगापिक्सल कैमरा, 12एक्स ज़ूम क्षमता और स्नैपड्रैगन 865 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, अब स्नैपड्रैगन 865+ भी लॉन्च हो गया है, तो हो सकता है कि यह कथित स्मार्टफोन इससे लैस हो।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 10 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.