Xiaomi Redmi Note 6 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें आईं सामने

Redmi Note 6 Pro में 6.26 इंच का फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। पता चलता है कि फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा, 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 6 Pro में 4000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की संभावना
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा रेडमी नोट 6 प्रो का एक वेरिएंट
  • Redmi Note 6 Pro में डिस्प्ले नॉच हो सकता है
Xiaomi की रेडमी सीरीज़ का अगला किफायती स्मार्टफोन होगा Xiaomi Redmi Note 6 Pro, जिसे जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों में इस फोन के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। अब रेडमी नोट 6 प्रो फोन और उसके रिटेल बॉक्स की वास्तविक तस्वीरें सामने आईं है। Redmi Note 6 Pro में 6.26 इंच का फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली इस स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। इसका मतलब है कि Redmi Note 6 Pro में डिस्प्ले नॉच हो सकता है।

एक रेडिट यूज़र ने प्रोटेक्टिव फिल्म के साथ इस फोन की तस्वीर सार्वजनिक की है। इस पर स्पेसिफिकेशन लिस्ट किए गए हैं। पता चलता है कि फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा, 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर। Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा। हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, संभवतः क्विक चार्ज 4.0। इसके अतिरिक्त आप फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। संभव है कि Xiaomi अन्य रेडमी फोन की तरह इस हैंडसेट में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट ही दे।
Advertisement
 

वहीं, ग्लोबमोबाइल्स ने इस फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सार्वजनिक की है। इसमें Xiaomi Redmi Note 6 Pro के रिटेल बॉक्स का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। रिटेल बॉक्स पर भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। यह भी पता है कि फोन का एक ब्लैक कलर वेरिएंट होगा, वो भी 4 जीबी रैम और 64 जीबी के साथ। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यूज़र के पास 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट चुनने का भी विकल्प होगा।

इस रिपोर्ट में फोन की कीमत को लेकर भी जानकारी दी गई थी। टिप्सटर रोलेंड क्वांट के मुताबिक, Redmi Note 6 Pro की कीमत 200 से 250 यूरो के बीच होगी। देखा जाए तो यूरोपीय मार्केट की तुलना में भारत में कीमत और आक्रामक हो सकती है। संभव है कि भारत या अन्य मार्केट में 6 जीबी रैम मॉडल भी लाया जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 6 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.