शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की तीसरी सेल आज, यहां से खरीदें

शाओमी के लोकप्रिय हैंडसेट रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो बुधवार को एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों हैंडसेट को आज दोपहर 12 बजे होने वाली सेल में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 7 मार्च 2018 10:59 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो बुधवार को एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध
  • दोनों हैंडसेट को आज दोपहर 12 बजे होने वाली सेल में खरीदा जा सकता है
  • Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के सभी रंग वैरिएंट होंगे उपलब्ध

शाओमी रेडमी नोट 5 व रेडमी नोट 5 प्रो

शाओमी के लोकप्रिय हैंडसेट रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो बुधवार को एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों हैंडसेट को आज दोपहर 12 बजे होने वाली सेल में खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह सेल फ्लिपकार्ट के अलावा शाओमी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी.कॉम पर आयोजित होगी। जैसा कि हमने पहले बताया था, सेल इस वज़ह से भी खास है, क्योंकि इसमें Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और लेक ब्लू कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। साथ ही शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी बेचा जाएगा, लेकिन सिर्फ काले रंग में।

ज्ञात हो, शाओमी के ये स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए थे। लोकप्रियता का आलम यह है कि 22 फरवरी को आयोजित पहली सेल में 3 मिनट में कुल तीन लाख यूनिट बिक गए थे। इसके बाद अगली सेल 28 फरवरी को आयोजित की गई। अब इन्हें आज फिर खरीदने का मौका है। खास बात यह कि आज की सेल में ग्राहकों के पास अलग-अलग कलर वेरिएंट में से हैंडसेट चुनने का विकल्प होगा। वहीं, ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।
Advertisement


रेडमी नोट 5 की बात करें तो यह कंपनी के सर्वाधिक लोकप्रिय फोन रेडमी नोट 4 का अपग्रेड है। वहीं, नोट 5 प्रो, 18,000 रुपये से कम में मिलने वाले 6 जीबी रैम से लैस चुनिंदा हैंडसेट में से एक है। दोनों ही स्मार्टफोन दिखने में करीब-करीब एक जैसे हैं लेकिन रेडमी नोट प्रो ज्यादा रैम और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है। गैजेट्स 360 ने शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को रिव्यू भी किया है। हमने पाया कि रेडमी नोट 5 (रिव्यू पढ़ें) और रडेमी नोट 5 प्रो (रिव्यू पढ़ें) अपनी कीमत के हिसाब से बेहद ही दमदार स्मार्टफोन हैं। शायद यही वजह है कि शाओमी के बजट सेगमेंट फोन की दीवानगी भारतीय बाज़ार पर सिर चढ़कर बोल रही है।
Advertisement

 

Redmi Note 5 की भारत में कीमत

 भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। ग्राहक 11,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीद पाएंगे। फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 5 Pro की भारत में कीमत

 शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement
 

कैश ऑन डिलिवरी बंद

शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कंपनी ने रेडमी नोट 5 प्रो के शुरुआती ऑर्डर में 'कैश ऑन डिलिवरी' का विकल्प बंद किया है। दरअसल, यह कदम रीसेलिंग (दोबारा बिक्री) पर रोक लगाने की दिशा में उठाया गया है। मनु के मुताबिक, इस कदम से शाओमी के असल ग्राहकों तक फोन पहुंचाने में सुविधा होगी। इसके लिए कंपनी अब क्रेडिट व डेबिट कार्ड जैसे ऑनलाइन माध्यमों से पेमेंट लेगी।  
 

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.