Xiaomi Diwali Sale में आज Redmi Note 5 Pro को खरीदें 1 रुपये में

Xiaomi Diwali With Mi Sale का आगाज़ 23 अक्टूबर से हो चुका है। आज ग्राहकों के पास Redmi Note 5 Pro समेत इस प्रोडक्ट को 1 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2018 14:06 IST
ख़ास बातें
  • दो वेरिएंट में उपलब्ध है Redmi Note 5 Pro
  • Redmi Note 5 Pro में है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर
  • Redmi Note 5 Pro की कीमत 14,999 रुपये से होती है शुरू
Xiaomi Diwali With Mi Sale का आगाज़ 23 अक्टूबर से हो चुका है। दिवाली विथ मी सेल शाओमी की आधिकारिक साइट Mi.com पर 25 अक्टूबर तक चलेगी। सेल के दौरान कई Xiaomi प्रोडक्ट पर बंपर छूट के साथ 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन भी किया जा रहा है। आज ग्राहकों के पास Mi Compact Bluetooth Speaker 2 और Redmi Note 5 Pro (गोल्ड) का 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट 1 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका है। ज्ञात रहे कि फ्लैश सेल होने की वजह से स्टॉक सीमित है। हर दिन दोपहर 4 बजे दो प्रोडक्ट फ्लैश सेल में मात्र 1 रुपये में बेचे जाते हैं।

याद करा दें कि कल यानी 23 अक्टूबर को मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360° और Poco F1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट 1 रुपये में बेचे गए थे। Redmi 6A का 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में मिलेगा। मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360° की एमआरपी वैसे तो 2,899 रुपये है लेकिन अभी सेल में यह 200 रुपये की छूट के साथ 2,699 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये व 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दोनों ही स्मार्टफोन 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। दिवाली विथ मी सेल में Redmi Y2 की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती की गई है। शाओमी ब्रांड का यह हैंडसेट 10,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि एमआरपी 12,999 रुपये है। यदि आप मी ए1 का अपग्रेड वर्जन Xiaomi Mi A2 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। शाओमी मी ए2 पर भी 2,000 रुपये की छूट के बाद यह हैंडसेट 14,999 रुपये में मिल जाएगा।

मी एलईडी टीवी 4ए 43 इंच मॉडल की कीमत वैसे तो 22,999 रुपये है। लेकिन अभी Diwali with Mi Sale में आप इस टीवी को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मी ईयरफोन्स बेसिक (ब्लैक/ रेड) 349 रुपये में मिल रहे हैं। 10,000 एमएएच का मी पावर बैंक 2आई डिस्काउंट के बाद 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। Mi Compact Bluetooth Speaker 2 पर 100 रुपये की छूट दी जा रही है। मी कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर 2 की कीमत वैसे तो 899 रुपये है, लेकिन आप सेल के दौरान इन्हें 799 रुपये में खरीद पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.