Redmi Note 5 Pro को मिलने वाला है एंड्रॉयड ओरियो, MIUI 9.5 अपडेट 29 जून को होगा जारी

Xiaomi India ने अपने वादे को निभाते हुए फोन को आधिकारिक तौर पर मीयूआई 9.5 अपडेट देने का ऐलान किया गया है। यह एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2018 12:03 IST
ख़ास बातें
  • फरवरी में Redmi Note 5 Pro को भारत में किया गया था लॉन्च
  • Redmi Note 5 Pro को 29 जून से एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा
  • अपडेट के बाद फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा
Xiaomi ने फरवरी में Redmi Note 5 Pro को भारत में लॉन्च करके मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में खलबली मचा दी थी। यह स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन, बढ़िया डिजाइन और डुअल कैमरा सेटअप के लिए जाना जाता है। हालांकि, लॉन्च के वक्त पर इस फोन में एक कमी थी। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित मीयूआई पर चलता था। वादा एंड्रॉयड ओ अपडेट का ज़रूर किया गया था। अब Xiaomi India ने अपने वादे को निभाते हुए फोन को आधिकारिक तौर पर मीयूआई 9.5 अपडेट देने का ऐलान किया गया है। यह एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित होगा। इस अपडेट को ओवर द एयर जारी किया जाएगा। जानकारी दी गई है कि Redmi Note 5 Pro को 29 जून से एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

मीयूआई इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोमवार को ट्वीट करके कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लिए स्टेबल मीयूआई 9.5 ग्लोबल स्टेबल रॉम जारी करने की बात कही। इसे ओटीए अपडेट के तौर पर फेज़ में जारी किया जाएगा। संभव है कि आपके डिवाइस को यह अपडेट मिलने में थोड़ा समय लगे। गौर करने वाली बात है कि Redmi Note 5 Pro को पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसके बाद चीनी मार्केट में यही फोन Redmi Note 5 के नाम से कुछ अपग्रेड के साथ पेश किया गया। वहीं, भारत में चीन का Redmi 5 Plus हैंडसेट Redmi Note 5 के नाम से आया।

 

Redmi Note 5 Pro की भारत में कीमत

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 14,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। (पढ़ें रिव्यू)
 

Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Android Oreo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.