50MP कैमरा, Snapdragon 480 प्रोसेसर के साथ नया Redmi Note 10T लॉन्च, जानें कीमत

नए Redmi Note 10T में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 2400 x 1080 पिक्सल का FHD+ रेजोल्यूशन है। इस स्मार्टफोन में पंच होल डिजाइन है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10T 5G का नाम बीते साल भारत में लॉन्च किए गए मॉडल जैसा है।
  • Note 10T में Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट दिया गया है।
  • Redmi Note 10T में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Redmi Note 10T में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन जापान में लॉन्च किया है। वैसे तो Redmi Note 10T 5G का नाम बीते साल भारत में लॉन्च किए गए मॉडल जैसा है, लेकिन दोनों मॉडल समान नहीं हैं। नए Note 10T में Qualcomm प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पुराना मॉडल MediaTek पर काम करता है और यह एक एक अलग डिजाइन में भी है। आइए इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में भी जानते हैं।
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नए Redmi Note 10T में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 2400 x 1080 पिक्सल का FHD+ रेजोल्यूशन है। इस स्मार्टफोन में पंच होल डिजाइन है, जबकि रियर में बैक पैनल के बाईं ओर टॉप कॉर्नर में वर्टिकल मॉड्यूल में ड्यूल कैमरा सेटअप है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की एक लेयर से प्रोटेक्टिड है।
 

प्रोसेसर और कैमरा


प्रोसेसर की बात की जाए तो Note 10T में Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट दिया गया है जो कि फोन को 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। फोन 2.5 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड और 660 Mbps तक की अपलोड स्पीड पर काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है जो कि जल्द ही एंड्रॉयड 12 में अपडेट हो जाएगा।
Advertisement
 

कीमत और कलर ऑप्शन


कीमत की बात की जाए तो Redmi Note 10T के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,800 JPY यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 21,080 रुपये है। वहीं अन्य स्टोरेज कॉन्फिगरेशन भी आ सकते हैं, लेकिन फिलहाल जापान की Xiaomi वेबसाइट पर यही उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शन ब्लैक, ग्रीन और ब्लू में उपलब्ध है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi Note 10T, Snapdragon 480 SoC

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.