Redmi 8A Dual खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतज़ार!

Redmi 8A Dual “ऑरा एक्स ग्रिप” डिज़ाइन के साथ आता है। रेडमी 8ए डुअल दो रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है और इसमें पानी के छीटों से सुरक्षा के लिए पी2आई नैनो कोटिंग भी दी गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A Dual की कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है
  • फोन में ऑरा ग्रिप डिज़ाइन और वाटरड्रॉप नॉट डिस्प्ले दिया गया है
  • रेडमी 8ए डुअल को अब अमेज़न और Mi.com से ओपन सेल में खरीदा जा सकता है

Xiaomi Redmi 8A Dual की भारत में कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है

Redmi 8A Dual को खरीदने के लिए अब फ्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना पडे़गा। रेडमी 8ए डुअल अब ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि रेडमी 8ए डुअल को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Xiaomi का यह बजट स्मार्टफोन लॉन्च के बाद से फ्लैश सेल में बिकता रहा है। लेकिन अब कंपनी ने इसे ओपन सेल में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। रेडमी का अफॉर्डेबल फोन “ऑरा एक्स ग्रिप” डिज़ाइन के साथ आता है। रेडमी 8ए डुअल दो रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है और इसमें पानी के छीटों से सुरक्षा के लिए पी2आई नैनो कोटिंग भी दी गई है।

Redmi 8A Dual को शुरुआत से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था। हालांकि हाल ही में कंपनी ने इस फोन को सीमित समय के लिए ओपन सेल पर उपलब्ध कराया था। अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी रेडमी 8ए डुअल को स्थाई रूप से ओपन सेल पर उपलब्ध कराने की सोच रही है। हालांकि फिलहाल Xiaomi ने ओपन सेल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Mi.com पर दिए रेडमी 8ए डुअल के पोस्टर पर लिखा 24x7 फोन की स्थाई ओपन सेल की ओर इशारा कर रहा है।
 

Redmi 8A Dual price in India

रेडमी 8ए डुअल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है। फोन Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और अमेज़न के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे ऑफलाइन खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी के आधिकारिक ऑफलाइन स्टोर Mi Home Stores जा सकते हैं। स्मार्टफोन मिडनाइट ग्रे, सीन ब्लू और स्काई व्हाइट रंग में मिलता है।
 

Redmi 8A Dual Specifications

रेडमी 8ए डुअल में क्वालकॉम Snapdragon 439 चिपसेट दिया गया है, जो 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम स्लॉट VoLTE और VoWiFi सपोर्ट करते हैं। Redmi 8A Dual को 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। कंपनी का दावा है कि फोन को पानी के छीटों से बचाने के लिए इसमें एक कोटिंग की गई है।

नया फोन 13-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसका दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Aadhaar में ऑनलाइन कैसे बदले एड्रेस, नहीं पड़ेगी सेंटर में जाने की जरूरत
  2. Vivo T5 लेटेस्ट फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें 15K में कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  2. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
  3. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ Honor Win Turbo हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Aadhaar में ऑनलाइन कैसे बदले एड्रेस, नहीं पड़ेगी सेंटर में जाने की जरूरत
  6. Tata Tiago EV 2026 vs पुराना मॉडल: कीमत घटी, रेंज बदली, जानें दोनों में कितना अंतर
  7. Honor X80 में होगी 10000mAh से भी बड़ी बैटरी! जून में हो सकता है लॉन्च
  8. Acer Predator Atlas 8 लॉन्च, 8 इंच डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स, गेमिंग में आएगा अलग ही मजा
  9. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
  10. 621 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजिरेटर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.