Xiaomi Redmi 6A, Asus Zenfone Lite L1 और InFocus Vision 3: 7,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन

Best Android smartphones under 7000: नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हमारे लेख द्वारा जानिए 7,000 रुपये से कम बजट वाले बेस्ट फोन के बारे में।

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 21 नवंबर 2018 12:36 IST
ख़ास बातें
  • पावर बैकअप के लिए Redmi 6A में है 3,000 एमएएच की बैटरी
  • जेनफोन लाइट एल1 की कीमत 6,999 रुपये है
  • पावर बैकअप के लिए InFocus Vision 3 में है 4,000 एमएएच की बैटरी

Xiaomi Redmi 6A, Asus Zenfone Lite L1 और InFocus Vision 3: 7,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन

नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट सिर्फ 7,000 रुपये है, ऐसे में मार्केट में मौजूद ढेरों मोबाइल में से बेस्ट स्मार्टफोन चुनने में कंफ्यूजन होना आम बात है। आज हम आप लोगों को अपने लेख द्वारा 7,000 रुपये से कम बजट वाले बेस्ट फोन के बारे में जानकारी देंगे। फेस रिकग्निशन और 18:9 पैनल पहले प्रीमियम स्मार्टफोन में आया करते थे, लेकिन अब भारतीय ग्राहकों की डिमांड को समझते हुए हैंडसेट निर्माता कंपनियां इन फीचर्स को बजट स्मार्टफोन में भी देने लगी हैं। 7,000 रुपये से कम बजट में आपको Xiaomi, Asus और InFocus समेत कई बेस्ट स्मार्टफोन मिल जाएंगे।

नीचे बताए गए सभी स्मार्टफोन को गैजेट्स 360 द्वारा टेस्ट किया गया है। यदि आप अपने बजट को बढ़ा सकते हैं तो हम अन्य विकल्प में आपको 7,000 रुपये से ऊपर और 10,000 रुपये के बीच आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में भी बताएंगे। यदि आपका बजट 15,000 रुपये या फिर 20,000 रुपये तक है तो हमारी पूर्व खबर को पढ़ें।
 
7,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन गैजेट्स 360 रेटिंग
Xiaomi Redmi 6A 7/ 10
Asus ZenFone Lite L1 7/ 10
InFocus Vision 3 7/ 10


Xiaomi Redmi 6A

शाओमी रेडमी 6ए (रिव्यू) खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। फोन दिखने में स्लीक लगता है, आप चाहें तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। Redmi 6A में आपको 18:9 डिस्प्ले मिलेगी। बैटरी लाइफ बहुत ही शानदार है, इस दाम में मीडियाटेक का नया हीलियो पी22 प्रोसेसर औसत से ऊपर परफॉर्मेंस देता है। हालांकि, फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं रहेगा। Redmi 6A को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज। इस वेरिएंट के दाम क्रमश: 6,599 रुपये और 7,499 रुपये है।
 

Asus ZenFone Lite L1

असूस जेनफोन लाइट एल1 में भी 18:9 डिस्प्ले है, इसका व्यूइंग एंगल काफी अच्छा है। साथ ही फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन की बैटरी लाइफ भी काफी शानदार है, रेडमी 6ए की तरह Asus ZenFone Lite L1 में भी सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है। बेशक फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है लेकिन फोन को अनलॉक करने के लिए फेस रिकग्निशन सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, फेस रिकग्निशन धीमी गति से काम करता है, लेकिन इस दाम में फेस रिकग्निशन सपोर्ट मिलना बड़ी बात है। आपको परफॉर्मेंस से समझौता करना होगा, क्योंकि 5,999 रुपये में यह फोन स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ आता है। वैसे फोन का दाम 6,999 रुपये है।
 

InFocus Vision 3

18:9 डिस्प्ले वाले इनफोकस विज़न 3 की बैटरी लाइफ अच्छी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, साथ ही इसकी बिल्ड क्वालिटी भी शानदार है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है। हाइब्रिड स्लॉट होने की वजह से यूजर दूसरे स्लॉट में या तो सिम लगा सकेंगे या फिर माइक्रोएसडी कार्ड। फोन का कैमरा कुछ खास अच्छा नहीं है। Amazon पर InFocus Vision 3 स्मार्टफोन 6,999 रुपये में बेचा जाता है।
 

अन्य विकल्प

यदि आप अपने बजट को थोड़ा बढ़ा सकते हैं तो आपको Asus ZenFone Max M1 (रिव्यू) और Realme C1 (रिव्यू) दो बेहतरीन विकल्प भी मिल सकते हैं। Asus ZenFone Max M1 की बैटरी लाइफ शानदार है, स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर है जो तेजी से काम करता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर मिलेगा। वैसे तो फोन की एमआरपी 8,999 रुपये है लेकिन यह फोन आपको 7,499 रुपये में मिल जाएगा।
Advertisement

Oppo के सब ब्रांड रियलमी का बजट स्मार्टफोन Realme C1 का दाम 7,999 रुपये है। फोन की कैमरा क्वालिटी औसत है, बैटरी लाइफ शानदार है, और Realme C1 में बड़ा और वाइब्रेंट डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिनभर के सभी टॉस्क को आसानी से हैंडल कर लेता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है, साथ ही फोन डुअल 4 जी वोल्ट सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and easy to use
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Outdated processor
  • Slow face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Good battery life
  • Priced well
  • Bad
  • Weak cameras
  • Heats up under load
  • Sluggish fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Series में मिल सकती है 5,000mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी
  2. OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट
  5. iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
  6. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
  8. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू
  9. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
  11. कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
  12. Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  13. Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
  14. SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
  15. Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
  3. OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
  5. Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू
  7. Samsung Galaxy S26 Series में मिल सकती है 5,000mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. NASA के चांद मिशन पर स्पीड ब्रेकर! लॉन्च पैड से हट सकता है Artemis II, जानें कारण
  9. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.