Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A, Redmi Note 4 को अक्टूबर में मिलेगा MIUI 10 अपडेट

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने सितंबर के शुरुआत में कई स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 Global Stable ROM अपडेट जारी किया था। अक्टूबर में शाओमी स्मार्टफोन की लिस्ट में Redmi Note 4, Redmi Note 4X, Redmi 6 और अन्य हैंडसेट शामिल हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 सितंबर 2018 15:26 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 4, 4X स्मार्टफोन को अक्टूबर में मिलेगा MIUI 10 अपडेट
  • रेडमी नोट 4 मीडियाटेक वेरिएंट को नवंबर में मिलेगा मीयूआई 10 अपडेट
  • Redmi 6, Redmi 6A को भी अक्टूबर में मिलेगा MIUI 10 अपडेट
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने सितंबर के शुरुआत में कई स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 Global Stable ROM अपडेट जारी किया था। शाओमी ने अब कुछ अन्य हैंडसेट की लिस्ट को कंफर्म किया जिन्हें अक्टूबर के मध्य और नवंबर में मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट मिल जाएगा। अक्टूबर-नवंबर में अपडेट मिलने वाले शाओमी स्मार्टफोन की लिस्ट में Redmi Note 4, Redmi Note 4X, Redmi 6 और अन्य हैंडसेट शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 5 के लिए MIUI 10 अपडेट को जारी किया था। बता दें कि पिछले सप्ताह Redmi Note 5 Pro के लिए भी मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट को जारी किया गया था।

याद करा दें कि Mi 5, Mi Mix 2S, Mi 8 और Redmi Y2 को मीयूआई 10 अपडेट मिल चुका है। शाओमी ने मी फोरम पर घोषणा की है कि मी नोट 3, Redmi 6, Redmi 6A, मी 5एस, मी 5एस प्लस, मी मैक्स, मी मैक्स प्राइम, मी मैक्स 2, रेडमी नोट 4, रेडमी नोट 4एक्स (क्वालकॉम), रेडमी 4एक्स, रेडमी 4ए, Redmi 5A, Redmi 5, रेडमी नोट 5ए और रेडमी नोट 5ए प्राइम को अगले महीने तक मीयूआई 10 अपडेट मिल सकता है। अब बात शाओमी के उन स्मार्टफोन की जिन्हें नवंबर तक अपडेट मिलेगा।

शाओमी मी 3, शाओमी मी 4, रेडमी नोट 3 (क्वालकॉम), रेडमी नोट 3 स्पेशल एडिशन, रेडमी 3एस, रेडमी 3एक्स, रेडमी नोट 4 (मीडियाटेक), रेडमी 4 प्राइम स्मार्टफोन को भी जल्द MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलेगा। MIUI 10 में फुल-स्क्रीन नेविगेशनल गेस्चर्स और यूआई शामिल हैं। नए नेचुरल साउंड सिस्टम के साथ क्लॉक और नोट्स ऐप पहले से बेहतर हो गए हैं। Settings > About Phone > System Updates में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। अपडेट को फेज़ के आधार पर रिलीज किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.